Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election: कांग्रेस के निष्कासित तेजपाल मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल पर किया पलटवार, फोड़ेंगे बोतल

Lok Sabha Election: राजस्थान के नागौर में सियासी पारा एक बार फिर से हाई हो गया है। कांग्रेस से निष्कासित तेजपाल मिर्धा ने हनुमान बेनीवाल को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बोतल को फोड़ेंगे, नहीं जितने देंगे लोकसभा चुनाव।

कांग्रेस से निष्कासित तेजपाल मिर्धा ने दावा कि 1300 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। या फिर हम निर्दलीय रहकर नोटों पर दबाएंगे बटन।

congress-expelled-tejpal-mirdha-hits-back-at-hanuman-beniwal-will-break-bottle

नागौर में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कुचेरा नगरपालिका के चेयरमैन तेजपाल मिर्धा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 पार्षद, 8 पूर्व पार्षद, 07 पचांयत समिति सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी है। साथ ही लगभग 400 कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया है।

08 अप्रैल को नागौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना सूचना निष्कासित करने के बाद यह सियासी बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस से निष्कासित नेताओं का बड़ा बयान आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की कांग्रेस -आरएलपी गठबंधन से नाराज नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस को नीचा दिखाया, उनके साथ गठबंधन कैसे स्वीकार कर सकते है।

तेजपाल मिर्धा बोले की आरएलपी सुप्रीमो ने कई बार राहुल गांधी का अपमान किया, डीडवाना के पूर्व विधायक भंवराराम सूपका, सुखाराम डोडवाडिया, ( मुझे ) तेजपाल मिर्धा को निलंबित किया था।

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने 6 साल के लिए किया था सस्पेंड। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कांग्रेस ने तीन नेताओं पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। कांग्रेस ने डीडवाना के पूर्व विधायक भंवराराम सूपका, सुखाराम डोडवाडिया, और कुचेरा पालिकाध्यक्ष तेजपाल मिर्धा को सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि इन तीनों नेताओं पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा का प्रचार करने का आरोप था। ज्योति मिर्धा की कई सभाओं में भी यह नेता नजर आए थे। जिसके बाद एक चुनावी सभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने इसकी शिकायत की थी, तब कांग्रेस ने इन नेताओ पर एक्शन लेते हुए निष्कासित कर दिया है। वहीं निष्कासित किए गए नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

निष्कासित नेता नागौर जिले की कुचेरा नगर पालिका के अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा ने कहा है हमारी मजबूरी है कांग्रेस हमारे दिल में बसी हुई है कांग्रेस को हम छोड़ नहीं सकते पर कांग्रेस ने हमें निष्कासित किया है इसीलिए हम इस बार निर्दलीय रहकर नोटों पर बटन दबाएंगे और हमारे वोट कांग्रेस में नहीं होकर निर्दलीय रहेंगे जिससे कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका लेकिन अगर कांग्रेस हमारा निष्कासन समाप्त कर हमें वापस कांग्रेस में लेती है तो भी हम गठबंधन के साथ में कार्य नहीं करेंगे ।

साइलेंट मोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह ही काम करेंगे लेकिन हनुमान बेनीवाल के साथ कार्य नहीं करेंगे अगर हमारा निष्कासन निष्कासित नहीं किया गया तो नागौर जिले की हर विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता इसी तरीके से कांग्रेस छोड़ने को मजबूर हो जाएगा। कि "हम ऐसे गठबंधन को कैसे स्वीकार कर ले, जिसने कांग्रेस और कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को हमेशा नीचा दिखाने का काम किया हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर बड़ी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "ऐसी क्या मजबूरी थी कि मेरे कांग्रेस परिवार ने उस आदमी और पार्टी से गठबंधन किया हैं, जिसने पंचायत समिति चुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को खूब नुकसान किया और कांग्रेस के कितने ही नेताओं को साजिश और षड्यंत्र करके हराया हैं।

इस पार्टी ने और इनके सुप्रीमो ने हमेशा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को टारगेट किया हैं। हम ऐसे गठबंधन को कैसे स्वीकार कर ले, जिसने कांग्रेस और कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को हमेशा नीचा दिखाने का काम किया हैं।

भले ही कांग्रेस पार्टी ने आज मुझे बाहर कर दिया हैं पर इसी कांग्रेस के लिए मैंने दिल से मेहनत की ओर पूरे देश में पार्टी ने जहां आदेश दिया, वहां तन मन धन व लगन से मेहनत की। आज जिस सुप्रीमो के कहने पर जिस प्रकार से मुझे मेरे कांग्रेस परिवार से अलग किया हैं। यहीं सुप्रीमो और इनके कार्यकर्ता पंचायती राज के चुनाव में, कांग्रेसी कार्यकर्ता को हराते हुए नजर आएंगे।

जिस सुप्रीमों ने कांग्रेस विचारधारा का हमेशा मजाक उड़ाया व विरोध किया हैं, उनके साथ खड़े रहना हमारे लिए संभव नहीं है। हमारे जैसे हजारों कार्यकर्ता है, जो इस गठबंधन को स्वीकार नहीं कर रहे हैं उनके लिए आपने हमे निष्कासन कर रास्ता साफ कर दिया है।

आपको बता दे कि भंवराराम सुपका डीडवाना के पूर्व विधायक और जिला प्रमुख भी रह चुके हैं। जबकि सुखराम डोडवाडिया पंचायत समिति सदस्य और कांग्रेस आईटी सेल में कई पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा तेजपाल मिर्धा ने हाल ही में कांग्रेस की टिकट पर हनुमान बेनीवाल के सामने खींवसर से चुनाव लड़ा था। वे कुचेरा नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+