Lok Sabha Election: कांग्रेस के साथ यह क्या हुआ ? सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही कर दिया इनकार
Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनावों में अब एक ओर नई मुसीबत सुदर्शन सिंह रावत के नाम से सामने आ गई है।
मेवाड़ के पूर्व राजघराने की बहू के सामने कांग्रेस ने सुदर्शन सिंह रावत को टिकट था लेकिन प्रत्याशी रावत ने पार्टी को हाथ खड़े कर बोल दिया वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

राजसमंद से टिकट का ऐलान होने के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस प्रत्याशी ने सुदर्शन रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब पार्टी को टिकट बदलना होगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान में बीजेपी के मिशन-25 के मंसूबों पर कांग्रेस ने पानी फेरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। लेकिन राजसमंद से पार्टी को बड़ा तगड़ा झटका लगा है।
राजसमंद सीट से टिकट का ऐलान होने के कुछ दिन बाद ही प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब पार्टी को टिकट बदलना होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन रावत ने मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी आलाकमान और प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है. साथ ही किसी युवा और नए चेहरे को मौका देने की वकालत भी कर दी है.
उन्होंने आलाकमान को लिखे पत्र में कहा कि पिछले कुछ समय से विदेश टूर के कारण सभी से संपर्क नहीं कर पाया था. साथ ही उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताया।
बीजेपी ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की बहू को दिया टिकट
आपकों बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने राजसमंद संसदीय सीट पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की बहू को टिकट दिया है. इससे पहले साल 2019 में जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी को चुनावी मैदान में उतारा था। जो साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद अब डिप्टी सीएम हैं।
जिसके चलते बीजेपी ने मेवाड़ के पूर्व राज परिवार की बहू महिमा कुमारी पर दांव चला है। हाल के विधानसभा चुनाव में उनके पति विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा से चुनाव जीत चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications