नर्स को दिल दे बैठा 2 बच्चों का पिता कंपाउंडर, पत्नी के सामने के ही बनाए उससे संबंध
नागौर, 28 फरवरी। राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर पुलिस थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक कंपाउंडर अपने ही क्लिनिक पर काम करने वाली नर्स के प्यार में इस हद से गुजरा कि पत्नी के सामने ही उसके साथ संबंध बनाने के आरोप लग रहे हैं।

पीड़िता पत्नी ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया कि 12 साल पहले धनारी निवासी भंवरराम डूडी (31) से उसकी शादी हुई थी। दोनों के 10 और 3 साल का बेटा है। पिछले 5 साल से वह हरेंद्र के साथ बीकानेर रहती है।
हरेंद्र बीकानेर में छोटा क्लिनिक चलाता है। यहां 26 वर्षीय एक महिला नर्स के तौर पर काम करती है। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। कुछ समय पहले ही पत्नी को दोनों के संबंध के बारे में पता चला।
इसके बाद वह पत्नी से मारपीट करने लगा। हरेंद्र ने 3 दिन पहले ही शुक्रवार को नर्स के साथ मिलकर पत्नी को बाहर निकाल दिया। हरेंद्र एक महीने पहले संदीप कौर को शादी कर घर ले आया। उसके सामने दोनों ने कई बार रिलेशन बनाए।
पहली पत्नी ने इसका विरोध किया। 25 फरवरी की रात हरेंद्र दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट की घटना के बाद वो अपने पिता के साथ अपने गांव टांकला आ गई। इसके बाद कंपाउंडर और नर्स ने उस पर तलाक के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
खींवसर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी पति कपाउंडर हरेंद्र डूडी, नर्स, नर्स के पिता मुकंदर सिंह व भाई प्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications