Rajasthan News: झुंझुनूं में किडनी कांड पर कलेक्टर चिन्मयी गोपाल का बड़ा एक्शन,जानिए पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में किडनी कांड पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। हालांकि पीड़ित परिवार ने कहा है कि एक नहीं, 4 जिंदगियां बर्बाद हुई है। दरअसल झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में डॉक्टर ने बड़ी लापरवाही बरतते हुए महिला की खराब किडनी के बजाय सही किडनी को निकाल दिया है।
झुंझुनूं के धनखड़ अस्पताल में किडनी कांड में नई जानकारी सामने आई है। जिस महिला की खराब के बजाय सही किडनी निकाली गई थी उस महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

इसके बाद परिजन महिला को बीकानेर लेकर रवाना हो गए। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही से चार जिंदगी खराब हो गई। वहीं जिला प्रशासन ने धनखड़ अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की व्यवस्था की गई।
डॉक्टर ने खराब की 4 जिंदगी
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि महिला का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन से चार लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दिया है।
पति ने कहा कि उसके दोनों बच्चे, खुद और महिला असहाय महसूस कर रहे हैं। इस अस्पताल को बंद करना चाहिए और डॉक्टर की डिग्री वापस लेनी चाहिए। महिला के परिजनों ने झुंझुनूं कोतवाली में डॉ. संजय धनखड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके बाद डीएसपी वीरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल को सीज करने की प्रक्रिया शुरू
उधर बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने धनखड़ अस्पताल को सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. खुद कलेक्टर चिन्मयी गोपाल भी मौके पर पहुंची और बताया कि पूरा रिकॉर्ड सीज किया जा रहा है। इससे पहले सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ पहुंचे और अस्पताल के पूरे रिकॉर्ड को सीज कर दिया।
अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के अलावा सरकारी योजनाओं से अस्पताल का नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। सीएमचओ ने बताया कि अस्पताल में चार मरीज भर्ती थे।
उन्हें राजकीय जिला बीडीके अस्पताल पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई, लेकिन मरीज अपने अपने हिसाब से दूसरे अस्पतालों में गए है। इन सभी मरीजों का रिकॉर्ड भी ले लिया गया है।
क्या है मामला
झुंझुनूं के नूआं निवासी महिला ईद बानो (30) को काफी समय से पथरी की दिक्कत थी। इसके बाद धनखड़ अस्पताल में महिला को ले जाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉ. संजय धनखड़ ने पथरी की वजह से महिला की दांईं किडनी खराब हो गई।
इस पर महिला का 15 मई को ऑपरेशन किया गया हालांकि, इस दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरते हुए महिला की दांईं के बजाय बांईं ओर की सही किडनी को निकाल दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर आने पर महिला की तबियत और बिगड़ गई। अब मरीज की हालत गंभीर है और अभी डायलिसिस भी किए जाने की स्थिति नहीं है।
पीड़िता नूआं की ईद बानो को पेट में कभी भी तेज दर्द हो जाता था। कुछ दिन पहले बानी के शब्बीर ने बताया कि स्टोन का दर्द हुआ था। इस बार भी धनखड़ हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ. संजय धनकड़ के पास गए तो उन्होंने कहा कि स्टोन का बार-बार दर्द होगा, इसलिए किडनी निकाल देते हैं।
यदि यह नहीं निकाली तो किडनी खराब हो जाएगी और जिंदगी भर दर्द होता रहेगा। डॉक्टर ने 15 मई को सर्जरी की। 17 मई को मरीज के पेशाब में मवाद आने लगा और दर्द बढ़ गया।
परिजनों ने डॉक्टर से पूछा तो उसने जयपुर जाने को कहा और चेताया कि एसएमएस में सर्जरी के लिए कुछ मत बताना। परिजनों ने मरीज को 21 मई को जयपुर में भर्ती कराया।
यहां जांच में पता चला कि बाई ओर की किडनी निकाली है, जबकि संक्रमण दाई ओर की किडनी में था। अब पीड़िता की घर पर गंभीर हालत बनी हुई है ।
बानो का एक बेटा बिलाल और एक बेटी यास्मीन हैं। पूरा गांव मां का हालचाल पूछने आ रहा है तो दोनों बच्चे सहमे हैं। पूछते हैं कि अम्मी को क्या हुआ है, वे सही तो हैं ना, इतने लोग मिलने क्यों आ रहे हैं। घर में मां ठीक थी, अस्पताल जाकर क्या हो गया।
पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आरोपी अस्पताल संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मरीज के साथ निजी अस्पतालों के डॉक्टर ऐसी लापरवाही ना कर सके।
वहीं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि गलत किडनी मामले में हमने संज्ञान पहले ही ले लिया था, हमारी टीम ने अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था पर काम कर रहे है।
झुंझुनूं में किडनी कांड पर कितनी सख्त कलेक्टर चिन्मयी गोपाल pic.twitter.com/LgZuSgwz3S
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) May 28, 2024












Click it and Unblock the Notifications