आधी रात को मंदिर परिसर में गहरी नींद में सोए युवक से लिपट गया कोबरा, देखें वीडियो
बांसवाड़ा, 8 सितम्बर। राजस्थान के बांसवाड़ा में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आधी रात को गहरी नींद में सोए एक युवक से कोबरा आकर लिपट गया। गनीमत यह रही कि युवक का बाल भी बांका नहीं हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
Recommended Video

मंदारेश्वर मंदिर परिसर की घटना
बता दें कि बांसवाड़ा जिले के जय उपाध्याय बीते 44 दिन से रतलाम रोड पर अरावली पर्वत मालाओं के बीच स्थित मंदारेश्वर मंदिर परिसर में सो रहा है। उसकी भगवान शिव में गहरी आस्था है। रोजाना की तरह रात दस बजे जय मंदिर में शिवलिंग के सामने फर्श पर दरी बिछाकर और चादर ओढ़कर सो गया। तभी रात करीब 12 बजे कोबरा सांप उसके बिस्तर में घुस गया।

फिर कोबरा सांप दूसरी ओर भाग गया
इस दौरान उसने बिस्तर में मेंढक घुसने का सोचकर पैर से उसे दूर करने की कोशिश की। तभी उसे किसी और जीव के होने का अहसास हुआ। वह चादर लेकर खड़ा हो गया। देखा तो पता चला कि बिस्तर में कोबरा सांप था। गनीमत रही कि वो सांप की पकड़ से दूर हो गया। इसके बाद कोबरा सांप भी दूसरी ओर भाग गया।

सांप उसकी जांघ पर लिपटा रहा
कुछ देर बाद उसे बिस्तर में किसी जीव के होने का अहसास हुआ तो वह तुरंत दूसरे छोर पर खड़ा हो गया। इस दौरान सांप ने हवा में उछलकर उस पर हमला करने की कोशिश की। जय ने बताया कि 5 मिनट तक सांप उसकी जांघ पर लिपटा रहा। इसके बाद उसने करवट ली तो सांप भी हिला।












Click it and Unblock the Notifications