CM Kisan Samman 6th Installment: राजस्थान के 65 लाख किसानों को कब मिलेगी अगली किस्त? आ गया अपडेट
Rajasthan CM Kisan 6th Installment: राजस्थान के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बड़ी आर्थिक मदद है। योजना की 5वीं किस्त के रूप में ₹1,000 की राशि राज्य के 65 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। पांचवीं किस्त जारी होने में ज्यादा समय लगा, क्योंकि राज्य सरकार अपात्र किसानों की स्क्रूटनी कर रही थी। इसमें 9 लाख किसानों के नाम काटे गए। अब प्रदेश के किसान बेसब्री से छठी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है। अब तक के पैटर्न के अनुसार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्तें आम तौर पर पीएम किसान योजना के कुछ समय बाद जारी की जाती हैं। 5वीं किस्त जनवरी के अंत में आई है, लेकिन छठी किस्त के लिए इतना इंतजार नहीं करना होगा।

CM Kisan Samman 6th Installment: छठी किस्त पर आया अपडेट
आम तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की राशि आवंटित होने के बाद ही सीएम किसान की किस्त आती है। हालांकि, 5वीं किस्त जारी होने में काफी समय लग गया और जनवरी में यह जारी हुई है। सूत्रों का कहना है कि छठी किस्त के लिए किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी होने के कुछ सप्ताह के अंदर ही छठी किस्त जारी हो जाएगी। किसानों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने सभी डॉक्युमेंट्स पूरा करके रखें।
CM Kisan Samman के तहत 65 लाख किसानों को सहायता राशि
- सीएम किसान सम्मान योजना के तहत 65 लाख किसानों को सहायता राशि मिलती है। इसके लिए अलग से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करना होता है।
- पीएम किसान सम्मान योजना के पात्र किसान इसके लिए भी योग्य लाभार्थी माने जाते हैं।
- इस योजना के तहत किसानों को सालाना 3,000 की सहायता राशि मिलती है। यह पीएम किसान सम्मान योजना के 6,000 के अलावा टॉप अप की तरह होता है।
Rajasthan News: राजस्थान के किसान पूरे कर लें ये काम
किसान घर बैठे इन पोर्टल्स से अपना स्टेट्स चेक कर सकते हैं:
राज सहकार पोर्टल: आधार/रजिस्ट्रेशन नंबर से भुगतान स्थिति
जन सूचना पोर्टल: लाभार्थी सूची और ट्रांजैक्शन डिटेल
जरूरी सावधानी
अगर आपको 5वीं किस्त नहीं मिली है तो तुरंत बैंक खाते का e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार लिंकिंग स्टेटस जरूर चेक करें। इन्हीं कारणों से हजारों किसानों का भुगतान अटका है।












Click it and Unblock the Notifications