राजस्थान: गहलोत ने की गृह विभाग की समीक्षा बैठक, महिला उत्पीड़न और एससी-एसटी मामलों पर CM सख्त

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में कानून और व्यवस्था की समीक्षा के लिए राजधानी जयपुर में गृह विभाग की बैठक ली। शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में अनुसूचित जाति-जन जाति (एससी-एसटी) की महिलाओं के खिलाफ राज्य में अत्याचारों की समीक्षी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में एससी-एसटी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में अधिकारी संवेदनशील होकर त्वरित कार्रवाई करें। इसके साथ ही राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए भी कहा गया है।

Ashok Gehlot

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समीक्षा बैठक में महिला अपराधों को लेकर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही बच्चों के खिलाफ अपराध और अनुसूचित जाति-जन जाति के उत्पीड़न के मामलों में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है।

पुलिस की छवि साफ-सुथरी रखने पर जोर
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला उत्पीड़न के मामले में पुलिस अधिकारियों की संलिप्तता पर नाराजगी भी जताई। कई अधिकारियों के खिलाफ महिला उत्पीड़न की शिकायत सामने आई है। मुख्यमंत्री ने ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा है।

सीएम ने महिलाओं से जुड़े मामलों की जांच कम से कम समय में पूरी करने के साथ ही राज्य के थानों में सीसीटीवी लगाने का भी निर्देश दिया। महिलाओं, एससी-एसटी और कमजोर वर्गों के मामलों को मुख्य सचिव, डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को मॉनीटर करने को कहा।

महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े
सीएम ने महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए सिर्फ बल प्रयोग पर आश्रित न रहने के बजाय जनजागृति लाने पर भो जोर देने को कहा। समाज में व्याप्त ऑनर किलिंग और डायन जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

मुख्यंत्री ने कहा पुलिस को बिना किसी डर के अपने कर्तव्य को पूरा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने समय पर जांच कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के मामलों में पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करने को कहा। सीएम ने कहा ऐसे कदम से पुलिस का मनोबल ऊंचा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+