'आर्थिक विकास दर में राजस्थान नंबर वन पर आ गया', जयपुर में बोले सीएम अशोक गहलोत
Ashok Gehlot: राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के नए भवन की आधारशिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रखी। इस दौरान जनसभा को संबोधि करते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, 'आज राजस्थान आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर वन पर आ गया हैं, यह बहुत गर्व की बात है।'
जनसभा में अपने संबोधन के दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद में पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खुद का भवन बनना गर्व की बात है। मैं खड़गे साहब को, राहुल जी को कहना चाहूंगा, ये परिवार कांग्रेस का परिवार बैठा हुआ है आपके सामने, ये परिवार है, हर गांव से, हर ढाणी से, हर परिवार से कांग्रेस कार्यकर्ता आज मौजूद है।

जयपुर के अंदर... क्योंकि उनका खुद का जो है एक इतिहास बन रहा है। आजादी के बाद में पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खुद का भवन बनना पूरी कांग्रेस के लिए एक गर्व की बात है। इस दौरान बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान के अंदर इस बार सरकार रिपीट हो, ये हमारा संकल्प होना चाहिए। प्रधानमंत्री जी 6 दौरे कर चुके हैं, बाकी मंत्री तो आ ही रहे हैं रोज, पूरा कुनबा उनका आ रहा है।
यहां पर, क्या-क्या बोलते हैं, क्या-क्या आरोप लगाते हैं, आपको मालूम है। दमखम आप सबमें है, दमखम बताने की आवश्यकता है.. संदेश खड़गे साहब का, राहुल जी का आप लेकर जाएंगे, यहां से संकल्प लेकर जाएंगे, किसी भी कीमत पर इस बार सरकार रिपीट हो, ये हमारा संकल्प होना चाहिए राजस्थान के अंदर।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राजस्थान आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर वन पर आ गया हैं। यह बहुत गर्व की बात है। राजस्थान में गुड गवर्नेंस हुई है...हमारा संकल्प होना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इस बार फिर से हमारी सरकार बननी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications