Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट गुट के नेताओं के टिकट कटेंगे या मिलेंगे, CM अशोक गहलोत ने किया बड़ा खुलासा

Rajasthan Congress Candidate List 2023: राजस्‍थान कांगेस सियासी संकट के समय सचिन पायलट का साथ देने वाले को टिकट नहीं कटेंगे। सीएम अशोक गहलोत ने किया दावा।

CM Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली सूची जल्‍द जारी होने वाली है। इस बार सचिन पायलट गुट के लोगों के टिकट कटेंगे या नहीं? यह तो सूची जारी होने के बाद पता चलेगा, मगर इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा दावा किया है। (वीडियो नीचे)

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गुरुवार को दिल्‍ली में बैठक के बाद अशोक गहलोत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि सचिन पायलट से सियासी खींचतान की वजह से आप उनके गुट को टिकट नहीं दिलवाने चाह रहे हैं।

CM Ashok Gehlot vs Sachin Pilot

इस सवाल के जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। राजस्‍थान सरकार संकट 2020 के समय जो विधायक सचिन पायलट के साथ गए थे। उन सबके टिकट करीब करीब क्ल्यिर हो रहे हैं। हमारी एकजुटता का इससे बड़ा और दूसरा उदाहरण क्‍या दिया जा सकता है?

सीएम अशोक गहलोत ने स्‍पष्‍ट किया कि दिल्‍ली की बैठक में मैंने सचिन पायलट खेमे के एक भी नेता की टिकट पर आपत्ति नहीं जताई है। इससे अंदाजा लगा लो कि कितनी प्‍यार मोहब्‍बत है हममें। प्रेसवार्ता में गहलोत के साथ कांग्रेस प्रवक्‍ता पवन खेड़ा भी मौजूद थे। उन्‍होंने मीडिया की इस बात पर भी आप‍त्ति जताई कि सीएम गहलोत से घूमा-फिराकर सचिन पायलट से जुड़ा सवाल ही बार-बार पूछा जाएगा तो प्रेसवार्ता खत्‍म करनी पड़ेगी।

दिल्‍ली प्रेसवार्ता में सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में जाएगा? किसी को नहीं पता। न्‍यायापालिका पर दबाव है। ईडी व आयकर का दुरुपयोग हो रहा है। चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी विपक्ष की पार्टियों पर छापे डलवाए जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। भाजपा ने 41 उम्‍मीदवारों की एक सूची जारी कर दी जबकि कांग्रेस ने एक भी सूची जारी नहीं की। राजस्‍थान के सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि सीएम अशोक गहलोत राजस्‍थान सरकार संकट के समय सचिन पायलट का साथ देने वालों के टिकट कटवाने पर अड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+