PM Modi in Sikar: पीएम मोदी Lal Diary की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करें-CM गहलोत
PM vs CM on Lal Diary: पीएम नरेंद्र मोदी ने सीकर सभा में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी का जिक्र किया। सीएम अशोक गहलोत बोले लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करें।
PM Modi Sikar Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सीकर जिला खेल स्टेडिमय में सभा को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी के बहाने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। इसके जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर व लाल सिलेंडर की बात करने की नसीहत दे डाली।

सीकर सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार सजाया है। कांग्रेस का मतलब ही लूट की दुकान व झूठ का बाजार है। लूट की दुकान का सबसे ताजा प्रोडक्ट राजस्थान की 'लाल डायरी' है।
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि कहते हैं कि इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की बोलती लाल डायरी का नाम सुनते ही बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये लाल डायरी इस चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।
इधर, राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी के लाल डायरी वाले भाषण का जवाब दिया और कहा कि मैं समझता हूं कि असली लूट तो ये है कि आपने लाल सिलेंडर महंगा कर दिया। वो डायरी का रंग लाल बता रहे मैं बता रहा हूं सिलेंडर का रंग लाल है। मैंने सुना है कि लाल टमाटर 150 रुपए किलोग्राम हो गया है। लूट उन्होंने मचा रखी है। लाल डायरी जैसा कुछ है ही नहीं। उसको लेकर राजनीति कर रहे हैं। असली चीज पर आएं। पीएम मोदी को लाल डायरी की बजाय लाल टमाटर और लाल सिलेंडर की बात करनी चाहिए। बढ़ती महंगाई से आमजन का चेहरा लाल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि सीकर में पीएम मोदी की सभा से पहले ही सीएम व पीएमओ के बीच ट्विटर वार हुआ। सीकर सभा को लेकर सीएम गहलोत ने ट्विटर कहा कि पीएम मोदी की सीकर सभा में उनका 3 मिनट का संबोधन होना था, मगर एनवक्त पर नाम हटा दिया। इसलिए मैं आपका भाषण की बजाय ट्वीट के माध्यम से राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सीकर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सीएम अशोक गहलोत कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पैरों में तकलीफ है। आज वे इस कार्यक्रम में आने वाले थे, मगर स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ पाए। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications