CM अशोक गहलोत ने मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की, जानिए क्या-क्या कहा?

जयपुर। केंद्र की भाजपा सरकार और राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बीच 36 का आंकड़ा जगजाहिर है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत खुलेआम मोदी सरकार पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचे जाने तक के आरोप लगा चुके हैं, मगर इस बीच सीएम अशोक गहलोत द्वारा मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी की खूब तारीफ किए जाने की खबर आई है।

CM Ashok Gehlot praised Modi government minister Nitin Gadkari

दरअसल, गुरुवार को राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को 18 हाई-वे प्रोजेक्ट्स के वर्चुअल लोकार्पण शिलान्यास समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने जबसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली तब से शानदार काम कर रहे हैं। जो वादे किए उन्हें के मुताबिक काम कर रहे हैं। जोधपुर में एलिवेटेड रोड को लेकर मंत्री गडकरी जितने विस्तार में गए हैं उससे वे काफी प्रभावित हुए हैं।

सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि नितिन गडकरी की सबसे अच्छी बात यह भी है कि वे काम में भेदभाव नहीं करते और करना भी नहीं चाहिए, क्योंकि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। सरकारें तो आती जाती रहती हैं। जब हमारे पास जिम्मेदारी हो तब बस विकास के नाम कलम चल जाए उतनी कम है। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने नितिन गडकरी की तारीफ करने के अलावा उनसे जयपुर-दौसा लिंक को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने और जोधपुर से पचपदरा सिक्स लेन हाई-वे बनाने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+