उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मिले सीएम गहलोत, कहा- आरोपियों को दिलवाएंगे फांसी की सजा
जयपुर, 30 जून: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव का माहौल है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 51 लाख रुपये के का चेक सौंपा।

वहीं सीएम गहलोत ने कहा कि इस घटना ने पूरी तरह से देश को हिला कर रख दिया। राजस्थान पुलिस ने शुरू में ही पता लगा लिया था कि ये दो धर्मों के झगड़े की बात नहीं है, ये एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है। इसे आतंकवादी साजिश मानते हुए यूएपीए के तहत मामला भी दर्ज किया गया और इसकी जांच एसओजी-एटीएस कर रही है। सीएम गहलोत के मुताबिक राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, जिस वजह से तुरंत हर जरूरी कार्रवाई इसमें की गई।
सीएम ने कहा कि आरोपियों ने हत्या के वक्त वीडियो बनाया, जो बहुत बड़ा सबूत है। हम इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने की कोशिश करेंगे। साथ ही राज्य सरकार की ये कोशिश रहेगी कि आरोपियों को फांसी की सजा हो। वहीं केंद्र सरकार ने इस घटना की जांच एनआईए को सौंप दी थी, जिस पर गहलोत ने कहा कि एनआईए इस घटना की निष्पक्ष जांच कर रही है, उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
बेटे ने कही ये बात
कन्हैया लाल के बेटे यश ने कहा कि मेरी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है। उन्होंने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की बात कही है। हमने उनसे खुद की सुरक्षा की भी मांग की है। जिन लोगों ने उनके साथ ऐसा किया उनको फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए, यही हमारी मांग है।
राजसमंद में तनाव
वैसे तो राजस्थान के ज्यादातर जिलों में शांति है, लेकिन राजसमंद में बुधवार को तनाव बढ़ गया था। जिस वजह से भीम कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। हालांकि अब वहां पर भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications