BARMER : भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात BSF के जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे CM गहलोत ने कही ये बातें
Barmer News, दुर्गसिंह राजपुरोहित/बाड़मेर। पुलवामा हमला और एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात जवानों का हौसला अफजाई करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot In Barmer) ने बुधवार को बॉर्डर एरिया का दौरा किया।

सीएम अशोक गहलोत बुधवार को विशेष विमान से बाड़मेर के उत्तरलाई हवाई स्टेशन पहुंचे। यहां से हैलीकॉप्टर द्वारा गडरारोड के राणासर आएं। हैलीपेड पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिव विधायक अमीन खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान ने उनका स्वागत किया।
ये भी पढ़ें : राजस्थान बॉर्डर इलाके में अचानक बढ़ गए 'पागल', ये पाक जासूस हैं या कोई और?
राणासर में सभा को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पुलवामा में जो आतंकी हमला हुआ जिसका वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया। जिसके बाद से ही भारत-पाक में स्थिति तनावपूर्ण है। हमारे बीएसएफ के जवान सरहद पर तैनात हैं और पाक की नापाक हरकतों को नाकाम करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मेरे आने का उद्देश्य मात्र सेना के जवानों व सरहदी लोगों का हौसला अफजाई करना है। देश एकजुट है और सेना के साथ है। राजस्थान प्रदेश की पूरी जनता सेना के साथ है। 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध की तरह ही सेना का साथ देंगे और पाक को जवाब देंगे।
ये भी पढ़ें : राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध, 5 मोबाइल और 14 सिम इस काम में कर रहा था इस्तेमाल
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 के बाद कांग्रेस सरकार ने कर्जमाफी का जो वादा किया था, उसे पूरा करने में लगी है। वहीं अभी प्रदेश के कुछ जिलों में अकाल की स्थिति है। पशुओं और मवेशियों के लिए भी सरकार चिंतित है और जल्द ही चारा डिपो खोलने के साथ पेयजल की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
इसके बाद सीएम गहलोत गडरारोड सीमा चौकियों का दौरा और जिला कलक्टर, एसपी व बीएसएफ अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। सीएम ने सरहदी लोगों से भी बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान उनके साथ राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, शिव विधायक अमीन खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खान, जिला कलेक्टर, एसपी, बीएसएफ व सेना के अधिकारी मौजूद रहे। बॉर्डर के लोगों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस बात का भरोसा दिलाया कि वे किसी भी स्थिति में सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर घड़ी में उनका साथ देंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications