राजस्थान बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध, 5 मोबाइल और 14 सिम इस काम में कर रहा था इस्तेमाल

Jaisalmer News, जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल में राजस्थान के सरहदी इलाके में एक ऐसा संदिग्ध पकड़ा गया है, जो पांच मोबाइल और 14 सिम इस्तेमाल कर रहा था। जैसलमेर पुलिस के अनुसार पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को उत्तर प्रदेश निवासी अमजद अली बताया है। उसकी मानें तो वह जैसलमेर जिले में मदरसों में चंदा एकत्रित करने के लिए आया था, मगर उसकी गतिविधि संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ करेगी। इसलिए उसे जेआईसी भेजा जा सकता है।

suspected man arrested in jaisalmer border area

जानकारी के अनुसार रविवार को राजस्थान रोडवेज की बस में सवार पूर्व सैनिक को एक यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ। वह संदिग्ध बार-बार बस को किसी ना किसी बहाने से रुकवा रहा था। ऐसे में बस में सवार पूर्व फौजी ने उसका नाम पता पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ें: VIDEO : अभिनंदन की रिहाई पर क्या चाहती थी पाक जनता, पाकिस्तान से लौटे लोगों ने बताया कड़वा सच

इस पर बस को रास्ते में ही रुकवा लिया गया और जैसलमेल जिले के लाठी पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। गौरतलब है कि इन दिनों जैसलमेर में हाई अलर्ट है, जिसके चलते संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जैसमलेर की कई किलोमीटर सीमा से सटी हुई है।

इतने मोबाइल व सिम क्यों?
जैसलमेर की लाठी पुलिस ने संदिग्ध अमजद अली से पांच मोबाइल, 14 सिमकार्ड और एक कम्पास बरामद किया गया है। फिलहाल यह पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है कि वह इतने मोबाइल व सिम क्यों इस्तेमाल कर रहा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+