महिला का आरोप: पुलिस ने शराब पीकर पीटा, नाखून उखाड़े, गैंगरेप किया और आंखें फोड़ डाली, एसपी APO

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में चोरी के आरोपी एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की भाभी और परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

Churu woman charged on Police for brutally beaten

इधर, मामले में चूरू एसपी राजेन्द्र कुमार को एपीओ और सरदारशहर डीएसपी भंवरलाल मेघवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक पूरे प्रकरण में 36 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़िता जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने तीन दिन तक शराब पीकर उसके साथ हैवानियत की। हाथों और पैरों के नाखून तक नोंच डाले। पुलिसवालों ने जबरन कुछ कागजों पर अंगूठा दस्तखत भी करवाए।

Churu woman charged on Police for brutally beaten

VIDEO : प्रेमी-प्रेमिका ने बीयर पीकर देसी कट्टे से कनपटी पर मार ली गोली, हाथ पर लिख रखा था 'दिलदार'

इधर, भारत एकता मंच के संयोजक रोशन मुंडोतिया, राजस्थान प्रदेश नायक महासभा के जयपुर जिलाध्यक्ष बिहारी लाल नायक ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाने पर 15 जुलाई को राजस्थान विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। बता दें कि बुधवार रात मृतक की भाभी व भाई घर पहुंच गए थे, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद उसकी तबीयत और गंभीर हो गई। इसके कारण परिजन उसे सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती कर उपचार शुरू किया। चूरू एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी भंवरलाल व महिला थाने की थानाधिकारी राजेश को पीड़िता के बयान लेने के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+