चूरू की महिला ने जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में एक बेटा व दो बेटी को एक साथ दिया जन्‍म

चूरू की महिला ने एक बेटा व दो बेटी को एक साथ दिया जन्‍म

राजस्‍थान में तीन बच्‍चों का एक साथ जन्‍म चर्चा का विषय बना हुआ है। चूरू जिले की तारानगर की महिला ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में एक साथ तीन बच्‍चों को जन्‍म दिया है, जिनमें एक बेटा व दो बेटी हैं। मीडिया से बातचीत में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्‍यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को उनकी पत्‍नी 32 वर्षीय सोनम देवी के प्रसव पीड़ा होने पर उसे जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल की जनाना यूनिट में भर्ती करवाया गया था।

three baby birth same time

जनाना अस्‍पताल जयपुर में सोनाग्राफी करवाने पर पता चला कि सोनम के गर्भ में तीन बच्‍चे पल रहे हैं। इस पर डॉ नीलम भारद्वाज, डॉ कविता, डॉ हर्षिता व डॉ पवन अग्रवाल की टीम ने ऑपरेशन करके प्रसव करवाया। सोनम देवी ने 12 बजकर 20 मिनट पर एक बेटी को जन्‍म दिया।

बेटी जन्‍म के एक मिनट बाद उसने एक और बेटी व बेटा को जन्‍म दिया। तीनों नवजात बच्‍चे सुरक्षित हैं। फिलहाल तीनों बच्‍चे व प्रसूता जयपुर के जनाना अस्‍पताल में डॉक्‍टरों की देखरेख में है। सोनम देवी के 6 साल की एक लड़की भी है। सोनम देवी के पति मुकेश शर्मा ने तारानगर के सरकारी अस्पताल परिसर में डेयरी कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+