राजस्थान में रिकॉर्ड सर्दी, चुरू में -1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान
राजस्थान के चुरू समेत कई जिलों में तापमान माइनस में पहुंचा
जयपुर, 18 दिसंबर: राजस्थान में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान शून्य तो कुछ में माइनस में चला गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि चुरू में आज सुबह (18 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्षेत्र में आज सुबह लोगों ने घने कोहरे का भी सामना किया है।

राजस्थान में जबरदस्त सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन और कोल्ड वेव की स्थिति बनी है। शेखावाटी, बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, चूरू कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है।

सर्दी को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्दी की अगले तीन चार दिन यानी 20-21 दिसंबर तक यूं ही बनी रहेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही प्रदेश में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी कर दी है। जिसके चलते कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं समेत कई जगहों के लिए ओरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।
Recommended Video

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में
राजस्थान ही नहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तगड़ी ठंड़ पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है दिल्ली में रविवार तक पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है। उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ऐसी ही ठंड पड़ेगी।
-
Aaj Ka Mausam: सावधान! आने वाला है आंधी-तूफान, UP-MP समेत 9 राज्यों में Rain Alert -
Aaj Ka Mausam: सावधान! बारिश के साथ गिरेंगे ओले, UP-UTT समेत 8 राज्यों में Rain Alert -
Maharashtra Rain: मराठवाड़ा-विदर्भ में किसानों पर कहर बनकर टूटी बिन मौसम बरसात, 1.22 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद -
Weather Today: 4 अप्रैल का ‘डबल अटैक’! UP-बिहार समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, वीकेंड पर मौसम का हाल -
Pune Weather Update: पुणे में बारिश का तांडव,1 की मौत, टूटा 128 साल का रिकॉर्ड,कैसा रहेगा आज का मौसम? -
Weather Alert: आंधी, ओले और तेज बारिश मचाएगी तांडव, IMD का ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में अगले 24 घंटे भारी! -
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के साथ ओला और तूफान मचाएगा कहर, 6 जिलों में के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Rajasthan Weather: ओले और बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, लहसुन और गेहूं की फसल तबाह -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात?












Click it and Unblock the Notifications