Churu Lok sabha Election result 2024: चूरू में किसके बोले मोरिया? राहुल कस्वां-देवेंद्र झाझड़िया में कौन जीता
Churu Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की हॉट सीट चूरू में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। इस बार मुकाबला न केवल काका-भतीजा, भाजपा-कांग्रेस ही नहीं बल्कि देवेंद्र झाझड़िया व राहुल कस्वां के बीच रहा। राहुल कस्वां ने जीत दर्ज की है।
चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय लोहिया कॉलेज में मतगणना हो रही है। चूरू में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे। राहुल कस्वां व देवेंद्र झाझड़िया समेत 11 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सबसे गर्म व सबसे ठंडी जगह के रूप में फेसम चूरू लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। राहुल कस्वां के परिवार का इस सीट पर पिछले 33 साल से कब्जा रहा है। राहुल कस्वां से पहले उनके पिता रामसिंह कस्वां चुनाव जीतते रहे हैं। खुद राहुल कस्वां ने साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव लगातार जीते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में भी राहुल कस्वां भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में थे, मगर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में राहुल कस्वां और भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के बीच सियासी अदावत हो गई।
राजेंद्र सिंह राठौड़ ने चूरू छोड़कर तारानगर से विधानसभा चुनाव लड़ा। राठौड़ का मुकाबला कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया से हुआ और राठौड़ चुनाव हार गए। राठौड़ व उसके समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनको सांसद चूरू राहुल कस्वां ने चुनाव हरवा दिया।
राठौड़ व कस्वां के बीच सियासी विवाद इतना बढ़ा कि लोकसभा चुनाव 2024 आते-आते भाजपा ने कस्वां का चूरू से टिकट काट दिया और उनकी जगह पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र को मैदान में उतार दिया। ऐसे में कस्वां ने राठौड़ पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया और बगावत करके भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली और कांग्रेस उम्मीदवार बन गए।
चूरू संसदीय क्षेत्र का इतिहास
राजस्थान के चूरू संसदीय क्षेत्र में हनुमानगढ़ जिले के नोहर, भादरा व चूरू जिले के सादुलपुर, तारानगर, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। यहां से राहुल कस्वां के पिता रामसिंह व नरेंद्र बुडानिया जैसे दिग्गज नेता भी सांसद चुने जा चुके हैं।
चूरू लोकसभा क्षेत्र में साल 2024 के चुनाव बड़े रोचक हैं, क्योंकि इसमें भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ व पूर्व सांसद रामसिंह की सियासी प्रतिष्ठा भी दाव पर लगी हुई हैं। राजेंद्र राठौड़ पर चूरू के मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट कटवाने का आरोप है। राहुल कस्वां पूर्व के सांसद रामसिंह कस्वां के बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications