Churu: पुलिस थाने पहुंचकर बोली युवती- 'पड़ोसी से शादी करवा दो मेरी, बचपन से करते हैं प्यार'
युवक-युवती बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने परिजनों को पाबंद कर समझाइश के बाद उन्हें घर भेज दिया।

राजस्थान के चूरू में अनूठा मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती पुलिस थाने पहुंच गई और प्रेमी से शादी करवा देने व सुरक्षा की गुहार लगाने लगी। फिर पुलिस ने उसके परजिनों और प्रेमी को पुलिस थाने बुलाकर समझाइश कर वापस घर भेज दिया।
चूरू सदर थाना पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि युवती चूरू शहर के वार्ड 13 की रहने वाली है। बुधवार को उसने थाने पहुंचकर पूरी बात बताई।
युवती का कहना था कि वह पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय मनीष को बचपन से जानती है। दोनों अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते हैं।
परिजन उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं। उसने परिजनों को मनीष के बारे में बताया कि उससे शादी करवाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने उसे धमकी दी कि मनीष से शादी की तो जान से मार देंगे।
सूचना पाकर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क चूरू सदर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने युवती व युवक के परिजनों को पुलिस थाने बुलाया और दोनों से समझाइश की। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज किए, जिनमें उसने अपनी मर्जी से युवक से प्रेम विवाह की बात की।
निजी व्यवसाय करने वाले मनीष ने भी पुलिस को बताया कि वह भी युवती को पसंद करता है। उससे प्यार करता है। शादी भी करना चाहता है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके उनकी सुरक्षा के लिए परिजनों को पाबंद करके उन्हें घर भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications