चोरी के आरोप में बच्चों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, 6 गिरफ्तार
टोंक। राजस्थान के जिले के देवली में नाबालिग बच्चों की पेड़ पर बांधकर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी के मामले में जुनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। देवली पुलिस थाना क्षेत्र के देवली गांव में चोरी और बच्चों से मारपीट को लेकर कुल तीन मामले पुलिस थाने में दर्ज किए गए है।
Recommended Video

देवली पहुंचे मालपुरा एएसपी गौवर्धनलाल सौंकरियां ने बताया कि देवली गांव के रैगर मोहल्ले में आयुर्वेदिक अस्पताल, दुकान और एक वैन से टेप चोरी की घटना हुई थी। इस पर आरोपी नरेंद्र, रामराज, धर्मराज, छोटूखान,सतेंद्र ने दो नाबालिक बच्चों को पकड़ कर उनके साथ मारपीट की और छोटूखान ने वीडियो बनाकर वायरल करवाया।
साथ ही एक अन्य आरोपी अम्बालाल बागरिया है, जिसके यह दोनों बच्चे बताए जा रहे हैं। उसको भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल और मारपीट के मामले में पुलिस की ओर से दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। साथ ही एक मामला ग्रामीणों ने भी दर्ज करवाया है।
फिलहाल चोरी और वायरल वीडियोंं में बच्चों से मारपीट कर रहे लोगों की पहचान के आधार पर 6 लोगोंं को गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है। बीते दिन देवली गांव में दो बच्चों को पेड़ पर लटकाकर कई घंटों तक जमकर लकड़ियों से पीटा गया था। पुलिस मुख्यालय जयपुर से आलाधिकारियों ने टोंक पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश से पूरी घटना की जानकारी ली और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications