मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से 11.57 लाख किसान हुए लाभान्वित: गहलोत सरकार
जयपुर, 01 जून। राजस्थान सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है। वो राज्य में मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना चला रही है, जिसके बारे में उसने ट्वीट करके जानकारी दी है। सरकार के ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए गए हैं उसके मुताबिक इस योजना से 11.57 लाख किसानों को फायदा पहुंचा है।

सरकार की ओर से ट्वीट किया गया है कि 'मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना से 11.57 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।' आपको बता दें कि कोरोना महामारी के कारण किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से किसान मित्र ऊर्जा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत सामान्य श्रेणी के ब्लॉक आवर के Agricultural Consumers को प्रति माह एक हजार रूपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जा रहा है, जिससे बहुत सारे Consumers के बिजली का बिल जीरो हो गया है।
इस योजना से राज्य के किसान काफी खुश
आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना को 17 जुलाई, 2021 से प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना सामान्य श्रेणी ग्रामीण के कृषि कनेक्शन उपभोक्ताओं को 12000 रू. प्रतिवर्ष का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि इस योजना से राज्य के किसान काफी खुश हैं।
मालूम हो कि इन दिनों प्रदेश सरकार राज्य के अन्नदाताओं को खुश करने का प्रयास कर रही है। इससे पहले उसने किसानों की फसलों को आवारा पशुओं और नीलगाय से बचाने के लिए तारबंदी योजना की बात कही थी है, जिसके लिए राज्य सरकार ने किसानों को 48 हजार रुपए तक का अनुदान देने का भी ऐलान किया है और इसके लिए उसने किसानों से आवेदन भी मांगे थे।












Click it and Unblock the Notifications