Rajasthan News: जब सीएम भजनलाल ने ठेले से की खरीददारी...यूपीआई से किया पेमेंट

Rajasthan Cm Bhajanlal: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज झुंझुनूं दौरे रहे इस दौरान सीएम भजनलाल ने सड़क किनारे लगे हाथ ठेले के दुकानदार से फल खरीदे और यूपीआई से पेमेंट भी किया ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ जूस भी पिया और जूस वाले को 500 रुपए का नोट थमाकर उसस पूछ लिया "कामकाज कैसा चल रहा है"

chief-minister-bhajan-lal-bought-fruits-from-a-hand-cart-drank-juice-and-made-payment-through-upi

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का काफिला आज झुंझूनूं में एक ठेले पर जाकर रुक गया, सीएम ने ठेले वाले से 2 किलो केले और 1 किलो अंगूर खरीदे इतना ही नहीं पेमेंट भी खुद ही यूपीआई से कर लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने सोश्यल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "हमारा ध्येय, वोकल फॉर लोकल", झुंझुनू प्रवास के दौरान आज सड़क किनारे कर्मठ व परिश्रमी व्यवसायी भाई से आत्मीय संवाद करते हुए उनके ठेले से फल खरीदे व ज्यूस पिया।़

डिजिटल इंडिया मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सम्मानित भाई का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें UPI के माध्यम से पेमेंट किया व उज्जवल व्यवसाय हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।

हमारी सरकार 'आत्मनिर्भर राजस्थान' की अवधारणा को साकार करने वाले उद्यमशीलता के प्रतीक हमारे रेहड़ी-पटरी व्यवसायी भाइयों - बहिनों के आर्थिक व सामाजिक उन्नयन हेतु संकल्पबद्ध है।

दरअसल सीएम झुंझुनू के दौरे पर थे, जहां उन्होंने अपने काफिले के साथ ठेले से खरीदारी की, उन्होंने ठेले वाले से बातचीत की और उससे पूछा कि काम कैसा चल रहा है। कोई परेशानी तो नहीं है,सीएम के इस व्यवहार ने सभी को चौंका दिया और ठेले वाले भी चकित रह गए।

ठेला संचालक असलम खान ने बताया कि वह झुंझुनू में दोपहर में अचानक गाड़ियों का काफिला ठेले के आगे आकर रुक गया, उसके बाद कार से एक गार्ड उतरा मुझे कार के पास ले गया, वहां गया तो पता चला सीएम भजनलाल शर्मा है, उसके बाद सीएम ने मुझे 2 किलो केले और 1 किलो अंगूर लाने को कहा पैसे पूछने पर 180 बताएं उसके बाद उन्होंने 200 रुपए का भूगतान यूपीआई से कर दिया।

फल वाले के पास खड़े अल्ताफ जूस वाले ने सीएम से गन्ने का जूस पीने की रिक्वेस्ट की,सीएम बोले डायबिटीज है वह नहीं पी सकते, हालांकि कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद सीएम ने 5 गन्ने के जूस बनवा लिए और एक गिलास खुद ने पिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+