Chhotu Khan Interview : कौन है 6 वर्षीय सिंगर छोटू खान जो लोगों को बना रहा आवाज का दीवाना? VIDEO
Chhotu Khan Interview : 6 वर्षीय सिंगर छोटू खान की आवाज में है जाूद, देखें दिल को छू लेने वाला VIDEO
जैसलमेर 5 फरवरी। उम्र महज छह साल। नाम छोटू खान। फेमस होने की वजह है आवाज में जादू। आवाज भी ऐसी कि मानों कानों में मिश्री घोल रही हो। सीधी रूह में उतर रही हो। शायद यही वजह है कि नन्हा कलाकार छोटू खान अपनी गायकी इन दिनों राजस्थान में धूम मचाए हुए है।

छोटू खान जैसलमेर राजस्थान
छोटू खान मूलरूप से राजस्थान के जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के गांव झिनझियाली का रहने वाला है। छोटी सी उम्र में छोटू खान के कमाल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक कार्यक्रम के 70 से 80 हजार रुपए फीस चार्ज करते हैं।

बाल कलाकार छोटू खान का इंटरव्यू
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में खुद छोटू खान ने अपने छोटे से कॅरियर से कई खास बातें शेयर की है। छोटू खान ने बताया कि गायकी की खून उसकी रगों में दौड़ रहा है। कई पीढ़ियां गाने गा रही है। चाचा दिलावर खान से उसने भी गायकी की बारीकियां सीखी है।

छोटू खान का जीवन परिचय
नाम - छोटू खान
जन्म - 1 जनवरी 2016
पिता - सतार खान
माता - गुड्डी खान
भाई - मोती खान
जाति - मिरासी मुस्लमान
फेमस गाने - कदी आओ नी और हरिये पतंग री

जजमानों के घर गाते हैं गाने
सतार खान ने बताया कि मारवाड़ी में गाने गाना उनका पुस्तैनी काम है। कई पीढ़ियों से हम जजमानों के घर शादी समारोह में गाने गाते आए हैं। छोटू खान के नाना कला खान भी नामी कलाकार रहे हैं।
बचपन से जा रहा कार्यक्रमों में
छोटू खान ने बताया कि वह परिवार के साथ बचपन से शादी समारोह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेता आया है। जब से होश संभाला है तब से गाने सुन रहा हूं। चाचा दिलावर खान ने गायकी सिखाई। चाचा व पिता द्वारा गाए गए लगभग सभी गाने याद हो गए हैं।

दूसरी कक्षा में पढ़ता है छोटू खान
बाल कलाकार छोटू खान के मामा खेता खान बताते हैं कि भांजा छोटू बीते छह माह से प्रोफेशनली गाने लगा है। बाड़मेर व जैसलमेर में कई कार्यक्रम भी कर चुका है। फिलहाल दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है।

जालोर में मिला कार्यक्रम
शनिवार शाम को जब वन इंडिया हिंदी टीम ने छोटू खान से बात की तो वह अपने कार्यक्रम के सिलसिले में जालोर के सांगाणा जा रहा था। रास्ते में था। छोटू के पिता के अनुसार वे तो छोटू के साथ देने जा रहे हैं। कार्यक्रम की बुकिंग बेटे के नाम से हुई है।

मंगणीयारों के कई कलाकार फेमस
छोटू खान मंगणीयार परिवार से है। मिरासी मुस्लनमानों की यह जाति पश्चिमी राजस्थान में बहुतयात में है। ये राजस्थानी में लोकगीत के लिए फेसम है। देश विदेश में कई मंगणीयार कलाकारों स्वरूप खान, पद्मश्री अनवर खान, फकीरा खान, जस्सू खान, मोती खान, मामे खान ने पहचान बनाई।
सिर पर साफा और आवाज में मासूमियत
छोटू खान सिर पर राजस्थानी साफा और मंगणीयार कलाकारों की वेशभूषा पहनकर जिस लय में गाना गाता है वो अंदाज हर किसी के दिल को छू जाता है। साथ ही आवाज में मासूमियत भी लोगों का दिल जीत रही है।












Click it and Unblock the Notifications