मंदिर में चोरी करने आए चोर ने CCTV कैमरों से बचने के लिए अपनाई ये ट्रिक
जोधपुर के प्रसिद्ध शनि मंदिर में रविवार रात एक चोर ने दानपात्र में रखे रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। उसकी यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लेकिन सबसे मजेदार बात यह कि चोर ने सीसीटीवी कैमरों से बचने ने किए एक बड़ा की फनी तरीका अपनाया। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक छाता लगाए दिख रहा है। छाते की आड़ लेकर वह चोरी करता दिख रहा है। आपको बता दें कि शनि मंदिर में पिछले छह महीनों दो बार चोरी हो चुकी है।

चोर वहां से गौ सेवा के चंदे का दानपात्र उठाकर ले गया। मंदिर प्रशासन के मुताबिक इसमें पचास हजार से अधिक रुपए होने का अनुमान है। शातिर चोर ने छत के रास्ते मंदिर में घुसा था। उसने अपना चेहरा छिपाने के लिए एक छतरी की मदद ली। यहीं नहीं उसने छतरी के पीछे चेहरा छिपाते हुए उसने कैमरे का मुंह मोड़ने का भी प्रयास किया। मंदिर से दान पात्र चुराने के बाद वह उसे कैमरों की रेंज से बाहर ले गया। वहां पर उसने नोट निकल लिए लेकिन सिक्के वहीं पड़ा छोड़ गया।
शनि मंदिर प्रशासन के मुताबिक ये पैसा गौ रक्षा सेवा का चंदा है। इस मंदिर में छह माह पूर्व भी चोर दो दान पात्रों से हजारों रुपए चोरी कर ले गए थे। उस समय भी चोर सीसीटीवी में नजर आए, लेकिन पुलिस अब तक उनको खोज नहीं पाई।












Click it and Unblock the Notifications