Char Dham Yatra 2023: जोशीमठ के पास भूस्खलन के बाद जाम में फंसे राजस्थान के 90 बद्रीनाथ धाम यात्री
Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा 22 अप्रैल 2023 से शुरू हो चुकी है। राजस्थान के 90 यात्री रास्ते में फंस गए हैं।

चार धाम 2023 की यात्रा पर निकले राजस्थान के 90 से ज्यादा यात्रियों के रास्ते में फंसने की खबर सामने आई है। सभी यात्री राजस्थान के मेवाड़ अंचल के विभिन्न जिलों से बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बद्रीनाथ धाम यात्रा के रास्ते में जोशमठ के पास गुरुवार को भूस्खलन हुआ, जिसके कारण बद्रीनाथ रोड पर जाम लग गया। बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंस गए।
Recommended Video

यात्रियों ने बताया कि पिछले कई दिन से खूब बारिश हो रही थी और बर्फबारी भी। इन दोनों से तो राहत मिल गई, मगर गुरुवार को बड़ा पहाड़ अचानक धमाके के साथ नीचे आ गिरा, जिससे रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वाहनों के काफिलों को पहाड़ों पर जगह जगह रोका गया है।
मीडिया से बातचीत में उदयपुर के साई ट्यूरिज्म के संयोजक चंद्रशेखर गहलोत ने बताया कि रास्ता जाम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। दोपहर तीन बजे अचानक चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया, जिसके बाद प्रशासन को हाईवे बंद करवाना पड़ा। प्रशासन ने समय रहते रास्ता बंद करवा दिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications