चंबल बीहड़ में लौटे डकैत, देखें वो 3 वायरल वीडियो जिसमें नेताओं को गाली व पुलिस को दे रहे चैलेंज
राजस्थान : लौट आए चंबल बीहड़ के डकैत, ये 3 वीडियो वायरल कर पुलिस को दिया चैलेंज
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में लंबे समय से शांत पड़े चंबल के बीहड़ एक बार फिर से डकैतों की चहल-कदमी से गूंज उठे हैं। कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के आत्मसमर्पण के बाद चम्बल के बीहड़ फिर से सुर्खियों में आ गए है, क्योंकि डकैत लौट आए हैं।

जगन के बाद सामने आया सीताराम डकैत
अब सोशल मीडिया में डकैत सीताराम का अपने चार साथियों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में डकैत सीताराम साथी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का, राकेश, रवि का बारी बारी से परिचय कराते हुए हथियार भी दिखा रहा है।
Recommended Video

विधायक का नाम लेकर कहे अपशब्द
दूसरे वीडियो में बाड़ी के कांग्रेस विधायक के लिए डकैतों द्वारा अपशब्द कहे जा रहे हैं। वायरल वीडियो में बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे पूर्व विधायक की भी बात कही जा रही है।

आर्मी जवानों जैसी टी शर्ट पहने दिखा डकैत
धौलपुर जिले में डकैतों के तीन वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। दो मिनट दस सेकंड के वीडियो में इनामी डकैत सीताराम का साथी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का आर्मी जवानों के जैसी टी शर्ट पहने हुए हैं। हाथों में बंदूक थाम रखी है। दूसरा डकैत मुंह बंद किए हुए किसी एनीकट की दीवार पर बैठा हुआ है। उसका भी परिचय करवाया गया है।

हथियारों से लैस हैं चंबल के ये सारे डकैत
इनके बाद बसईडांग थाना इलाके के डकैत राकेश के बारे में बताया गया है। आखिर में डकैत रवि का हथियार सहित परिचय करवाया गया। दूसरा वायरल हुआ वीडियो एक मिनट मिनट 35 सेकंड का है। इसमें डकैत सीताराम द्वारा विधायक के बारे में अपशब्द कहे जा रहे हैं।

तीसरे वीडियो में दिखाई बीहड़ में पहुंच
वायरल हुए वीडियो में डकैत सीताराम द्वारा जाति विशेष को गाली देकर पूर्व विधायक को हराने की बात कही जाती है। तीसरा वीडियो तीन मिनट 30 सेकंड का है, इसमें डकैत सीताराम बीहड़ क्षेत्र की एक्टिविटी दिखा रहा है।

खुद ही बताया डकैत पर कितना ईनाम
सभी डकैत आधुनिक हथियारों से लैस हैं। डकैत सीताराम द्वारा सभी डकैतों का नाम और इनाम का हवाला देकर परिचय दिया जा रहा है। तीनों वीडियो जिले भर में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो को देखकर लोगों में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

छह माह पूर्व जगन ने किया सरेंडर
बता दें कि 6 माह पूर्व कुख्यात डकैत जगन गुर्जर के आत्मसमर्पण के बाद धौलपुर जिले के चंबल के बीहड शांत हो चुके थे, लेकिन अब पांच डकैतों का हथियारों सहित वायरल हुए वीडियो राजस्थान पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

धौलपुर एसपी बोले-डकैतों को पकड़ने की बनाई रणनीति
धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि कल से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो करीब एक माह पुराने लग रहे हैं। जनवरी माह के प्रतीत होते हैं। वीडियो में दिख रहे सीताराम, धमेन्द्र और राकेश अपराधी हैं। इन पर ईनाम भी रखा हुआ है। इन्हें पकड़ने के लिए रणनीति बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications