भारत सरकार लिखी कार को देख लगा अंदर कोई VIP होगा, मगर नजारा कुछ और ही निकला
Sagar News, सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले की पुलिस के सामने एक अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार लिखी एक कार शराब तस्करी में काम ली जा रही थी। रविवार शाम को कार्रवाई कर रही पुलिस को एक बारगी तो लगा कि भारत सरकार से संबंधित कोई वीआईपी होगा, मगर बाद में पता चला कि कार में अवैध शराब भरी हुई है। यह देख पुलिस भी हैरान रह गई।

ये भी पढ़ें: भारत-PAK बॉर्डर पर श्रीगंगानगर में घर पर गिरा 'बम', छत का हुआ ये हाल
थाना गढाकोटा पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि सागर से गढाकोटा की ओर एक कार आ रही है। पुलिस ने मौके बिंदी तिडड्डा पर कार को रुकवाना चाहा, मगर चालक ने उसकी गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने एक किलोमीटर तक कार का पीछा किया।

थाना प्रभारी अखलेश मिश्रा ने पचारा रोड पर आरोपी व कार को पुलिस ने घेर लिया था। दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए। आरोपी की कार से 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। खास बात यह है कि कार की नेमप्लेट पर भारत सरकार लिखा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications