Heavy Rain In Rajasthan : सीकर में JCB डूबी तो झुंझुनूं कार समा गई पानी में, दो लोगों की मौत
सीकर। शेखावाटी में एक बार फिर वर्षों बाद आसमां से पानी आफत बनकर बरसा है। सबसे ज्यादा प्रभावित सीकर जिला है। खुद जिला मुख्यालय पानी में जलमग्न है। वहीं झुंझुनूं जिले के पहाड़ी इलाके में भी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश से पूरे शेखावाटी में जनजीवन पटरी से उतर गया। 11 लोग पानी में बह गए, जिनमें दो की मौत भी हो चुकी है। वहीं, कई लोगों की जिंदगी एनवक्त पर बचा ली गई।

इधर, झुंझुनूं जिले में ऊंटवालिया बिसाऊ रेलवे अंडरपास में एक कार पूरी तरह समा गई। कार में सवार 4 लोगों को समय रहते बाहर निकाल किया गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार सरदारशहर से अलवर जा रहा था। इस दौरान अंडरपास पार करते वक्त कार पानी में फंस गई।

घटना के बारे में जब ग्रामीणों के पता चला को कई लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। रस्सियों के सहारे परिवार को कार से बाहर निकाला गया। जिसमें एक महिला, बच्ची और बेटे समेत ड्राइवर सवार था। जिसके बाद कई घंटों की मेहनत के बाद ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को भी अंडर पास से बाहर निकाला गया। यह परिवार सरदारशहर से अलवर जा रहा था। जिन्होंने चूरू में अधिक बरसात होने के कारण ऊंटवालिया का रास्ता पकड़कर अलवर की तरफ निकलने की कोशिश की। जिससे बरसात से बचा जा सके। बेटे पीयूष ने बताया कि वे लोग अलवर जा रहे थे की गाड़ी इस अंडरपास में समा गई।

इधर, सीकर के नानी बांध में पानी आ जाने से टूट गया। जिसकी सूचना पर परिषद ने उसे ठीक करवाने के लिए जेसीबी भेजी। चालक मिट्टी लगा ही रहा था कि अचानक पानी का बहाव ओर तेज हो गया। जेसीबी के चालक सीट तक पानी भर आया। चालक पानी में फंस गया। हालांकि वह जेसीबी के ऊपर चढ़ गया जिससे वह सुरक्षित रहा। सूचना पर दूसरी जेसीबी को बुलाया गया। इस दौरान लोगों की दो घंटे तक सांसें अटकी रही। जरा सी लापरवाही उसकी मौत का कारण बन सकती थी। लेकिन वह भी हिम्मत बांधे सदे हुए पैरों से डटा रहा।

खाटूश्यामजी इलाके के गोटेगांव में एनीकट टूटने से दो बालक पानी में बह गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को लोगों ने सुरिक्षत निकाल लिया। जानकारी के अनुसार गांव के ही विकास और दिनेश बरसात के बाद एनीकट में भरे पानी को देखने आए थे। इस दौरान एनीकट टूट गया। जिसमें दोनों बह गए। इधर, रानोली श्मशान भूमि के पास बरसाती नाले में तीन बाइक सवार गिर गए। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं दो को सुरक्षित निकाल लिया। बात दें कि सीकर जिले में पिछले 15 घंटों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है।












Click it and Unblock the Notifications