राजस्थान: भयंकर सड़क हादसे में कार के हो गए दो टुकड़े, खौफनाक मंजर देखने वालों की कांपी रूह

Churu News, चूरू। गांव चैनुपरा के लोग रविवार की दोपहर कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि सड़क हादसे में जो खौफनाक मंजर दिखा, उससे हर किसी की रूप कांप उठी। जीप और कार की आमने-सामने की भिड़त हुई थी, मगर अचाकर कार के दो टुकड़े हो गए। कार के आगे वाले हिस्से में बैठा चालक एक तरफ जा गिरा वहीं पीछे वाला हिस्सा सड़क की दूसरी ओर जा गिरा।

Car divided in two parts after accident in Chainpura village of churu

हादसा राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर उपखण्ड में सिधमुख थाना इलाके के गांव चैनपुरा बड़ा व छोटा के बीच रविवार दोपहर को हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। एक अन्य युवक घायल हुआ है। सिधमुख थानाधिकारी अमित स्वामी के अनुसार कार में हरियाणा के भटटू निवासी अजय कुमार व राहुल में कार में सवार होकर राजगढ़ की ओर जा रहे थे। चैनपुरा बड़ा व चैनपुरा छोटा के बीच कार व जीप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

अजय की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। शव सादुलपुर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है, वहीं राहुल उपचाराधीन है। वहीं जीप चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+