Rajasthan : दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, 5 मिनट में भैंस ने तोड़ दिया दम, VIDEO

करौली। राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव में एक अजीब दुर्घटना हुई है। यहां दूध निकालने के दौरान भैंस गश खाकर ​महिला पर गिर पड़ी। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायलावस्था में करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Buffalo Fell On woman of Patoli Village of Karauli Rajasthan

Recommended Video

    राजस्थान: दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, पांच मिनट में तोड़ दिया दम

    करौली के पैटोली गांव की घटना

    करौली के पैटोली गांव की घटना

    पैटोली गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोटी देवी गुरुवार तड़के घर पर भैंस का दूध निकाल रही थी। दूध निकालते समय अचानक भैंस उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, भैंस की मृत्यु हो गई। मोटी देवी को परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और निजी साधनों की मदद से करौली चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है।

     भैंस का शव दफन

    भैंस का शव दफन

    मोहन सिंह ने बताया कि भैंस का दूध बेचकर वे अपने परिवार चला रहे थे, मगर अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। वहीं, भैंस की कीमत करीब पचास हजार रुपए से ज्यादा थी। भैंस की मौत हो जाने पर उसके शव को दफन कर दिया गया।

     सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

    राजस्थान के करौली जिले के पटौली गांव में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे केस बहुत कम सामने आए हैं, जिसमें दूध दूहने के दौरान भैंस की मौत हुई हो। मोहन सिंह ने बताया कि भैंस की तबीयत भी इन दिनों ठीक थी, मगर वह गश खाकर किस वजह से गिरी पता नहीं चल पाया।

    महिला का अस्पताल में हो रहा उपचार

    महिला का अस्पताल में हो रहा उपचार

    दूध निकालने के दौरान भैंस गिरने से महिला मोटी देवी के हाथ और कंधे में फैक्चर हुआ है। मोटी देवी का करौली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।

    महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी

    महिला को मिली अस्पताल से छुट्टी

    पति मोहन ने बताया कि उनकी पत्नी मोटी देवी भैंस के नीचे दब गई थी। उसे परिजनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सकता। मोटी के हाथ और कंधे में चोट आई। करौली के जिला अस्पताल में उपचार किया गया। हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया। शुक्रवार शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+