हाई अलर्ट : सीमा पार बढ़ी पाक रेंंजर्स की हलचल, जैसलमेर-बाड़मेर में BSF मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार
Jaisalmer News, जैसलमेर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Attack) के बाद भारत-पाक सीमा (Indo-Pak Border) पर दोनों तरफ से हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पार से पाक रेंजर्स की हलचल बढ़ गई है, वहीं राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर और बाड़मेर में भारत भी सतर्क हो गया है।

जैसलमेर-बाड़मेर में बॉर्डर (Rajasthan Border) की सुरक्षा में लगी बीएसएफ ने न केवल चौकसी बल्कि नफरी भी बढ़ा दी है। सीमा सुरक्ष बल (BSF) के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी बॉर्डर इलाके में अलर्ट हो गई हैं। BSF नार्थ के DIG मुकेश सिंह ने बताया कि bsf हमेशा की तरह हर विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। पुलिस व अन्य एजेंसियों से हमारा समन्वय बना हुआ है। पुलवामा हमले के बाद से बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

इधर, पाक नागरिकों को जिला छोड़ने के आदेश
राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से बाड़मेर, जैसलमेर के अलावा बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले का इलाका भी लगता है। पुलवामा हमले के बाद बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ाने के साथ ही बीकानेर के जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतल ने जिले से पाक नागरिकों को 48 घंटे के भीतर बीकानेर छोड़ने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि बीकानेर सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां के कई परिवारों की बॉर्डर पार रिश्तेदारियां हैं, जो आजादी से पहले की हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे की रिश्तेदारी में आते रहते हैं।

क्यों उठाए जा रहे हैं ये कदम
14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हुए। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली, जो पाकिस्तान में शरण लिए हुए हैं। जैश ए मोहम्मद के इशारे पर पुलवामा के आदिल डार ने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था। इसके अलावा सोमवार तड़के सेना ने पुलवामा हमले (Pulwama Encounter) का बदला लेते हुए मास्टर माइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications