उरी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर सेना, एजेंसियां सतर्क, BSF ने की बैठक
जैसेलमेर। जम्मू कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर हमले के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां और सेना सतर्क हो गईं हैं।

बॉर्डर पर सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने राजस्थान के जैसेलमेर में बीएसएफ की कमांडर लेवल की मीटिंग हुई। मीटिंग में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा हालातों के संबंध में चर्चा हुई।
सुरक्षा में कोई खामी नहीं चाहती एजेंसियां
गौरतलब है कि रविवार को उरी में हुए हमले के बाद भारतीय सेना और अन्य एजेंसियां ने पाक से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा में कोई खामी नहीं चाहती।
हमले के बाद भारत तो सजग है कि पाकिस्तान ने भी अपने रेंजर्स की छुट्टी रद्द कर दी है साथ ही जम्मू और कश्मीर और पंजाब की सीमा पर रेंजर्स की संख्या बढ़ा दी है।
वहीं बीएसएफ भी सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा चौकसी बरत रही है जो रास्ते आतंकियों के लिए भारत में आने के लिए पुराने हैं।
बता दें कि 18 सिंतबर को हुए हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। वहीं 4 आतंकियों को भी मार गिराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications