दूल्हे ने की दुल्हन के पिता की हत्या, बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी, जानिए मर्डर की वजह

दूल्हे ने की दुल्हन के पिता की हत्या, विदाई में देरी होने से नाराज होकर परिजनों के साथ बरपाया कहर

जालोर। राजस्थान में एक व्यक्ति की हत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हत्या सिर्फ इसलिए कर ​दी ​गई कि शादी के बाद दुल्हन की विदाई में देरी हो गई थी। वारदात को गुस्साए दूल्हे और उसके परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दूल्हे समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Brides Father Mudered By Groom in Jalore Rajasthan

जालोर कोतवाल बाघसिंह के अनुसार रामदेव कॉलोनी जालोर निवासी पपिया पुत्र दूदाराम भील ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन गीता की सगाई रणछोड़ नगर जालोर में अशोक उर्फ असीया पुत्र पकाराम भील के साथ दो साल पहले हुई थी। 26 जून 2019 को रणछोड़नगर में दोनों की शादी हुई।

परिजन एक दिन बाद भेजना चाहते थे ससुराल

शादी के बाद रीति रिवाज के अनुसार सारे बाराती वापस चले गए और दूल्हा-दुल्हन घर पर ही रहे। ऐसे में दूसरे दिन दूल्हे अशोक के परिजन रणछोड़ नगर आए और दूल्हन को बुधवार को ही ससुराल भेजने की मांग करने लगे। जिस पर दुल्हन के परिजनों ने बुधवार की बजाय गुरुवार को भेजने का हवाला दिया। इस पर दुल्हन के ससुराल पक्ष के लोग नाराज हो गए और उस समय तो दूल्हे अशोक को लेकर धमकी देकर चले गए। परिजन व कुछ मेहमान घर पर बैठे थे।

Jalore Kotwali police

दुल्हन की मां व भाई के भी गंभीर चोट

कुछ देर बाद दूल्हा अशोक, दुल्हन की सास पेपी देवी, सकाराम, श्रवण पुत्र अमराराम भील समेत कई लोग उसके घर आए और सभी ने घर में बैठे परिवारजनों पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें दुल्हन के पिता दूदाराम, माता ढेली, भाई पांचाराम के गंभीर चोटें आई। मेहमानों ने बीच बचाव कर अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान दुल्हन के पिता दूदाराम की मौत हो गई। अन्य घायल अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+