राजस्थान के स्यालू कला गांव में कोरोना का कहर, दुल्हन के पिता की मौत, शादी में आए 95 लोग संक्रमित
झुंझुनूं, 21 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव स्यालू कला से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक शादी समारोह में शामिल हुए 95 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। दुल्हन के पिता की मौत हो गई।

25 अप्रैल को तीन शादियां हुई थीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव में 25 अप्रैल को तीन शादियां हुई थीं। यूं तो राजस्थान सरकार ने कोरोना को देखते हुए शादी में 11 लोगों तक को शामिल करने की छूट दे रखी है, मगर शादियों में लोग कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

150 लोगों की जांच की
गांव स्यालू कला में ही कुछ ऐसा हुआ। शादी समारोह में शामिल हुए लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई तो चिकित्सा विभाग ने 150 लोगों की जांच की। इसमें से 95 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दुल्हन के पिता की भी मौत हो गई।

गांव में पहले लोग कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहे थे
गांव स्यालू कला के सुरेंद्र शेखावत कहते हैं कि गांव में पहले लोग कोरोना संक्रमण को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन लगातार कर रहे थे। अब एक साथ 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डर का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications