शादी के 15 दिन बार दुल्हन हुई फरार, 3 लाख के जेवर भी ले गई, मां, मामा व दलाल आए पकड़ में

डूंगरपुर, 25 दिसम्बर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के साबला पुलिस थाना इलाके में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शादी के महज 15 दिन बाद दुल्हन फरार हो गई और अपने साथ तीन लाख रुपए के जेवर भी ले गई। पुलिस ने दुल्हन की मां, मामा और एक दलाल को पकड़ लिया है जबकि दुल्हान की तलाश जारी है।

दलाल अब तक इस तरह की 50 शादियां करवा चुका

दलाल अब तक इस तरह की 50 शादियां करवा चुका

मीडिया से बातचीत में साबला थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में दलाल गुलाब सिंह निवासी शाजापुर (एमपी), उसकी पत्नी रजनी, लड़की की मां भोपाल की रेखा पत्नी शिवलाल, उसका मामा तिलक को मध्य प्रदेश से पकड़ा है। आरोप है कि दलाल अब तक इस तरह की 50 शादियां करवा चुका है। आधे से ज्यादा मामलों में शादी के बाद दुल्हन फरार हो गईं।

शादी के बदले 3 लाख रुपए मांगे

शादी के बदले 3 लाख रुपए मांगे

मामले के अनुसार एक अक्टूबर को अटल बिहारी जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि कि समाज में लड़कियों की कमी है। इस कारण दूसरे राज्यों से रुपए देकर शादी करते हैं। अगस्त में मध्यप्रदेश के दलाल गुलाब सिंह से संपर्क किया गया था। दलाल ने सोना जायसवाल नाम की लड़की के बारे में बताया और शादी के बदले 3 लाख रुपए मांगे।

बहन अनुष्का साबला उसके घर आए

बहन अनुष्का साबला उसके घर आए

3 अगस्त को दलाल गुलाब सिंह, उसकी पत्नी रजनी, लड़की सोना जायसवाल, मामा तिलक, लड़की की मां रेखा और उसकी बहन अनुष्का साबला उसके घर आए। शादी की बात तय हुई। इसके बाद 3 लाख रुपए दलाल गुलाब सिंह को दे दिए। डूंगरपुर के आसपुर कोर्ट से 500 रुपए के स्टाम्प पर शादी की लिखा-पढ़ी के बाद मंदिर में शादी हुई थी। 15 दिन बाद राखी पर लड़की का मामा तिलक आया। मायके ले जाने की कहकर दुल्हन को अपने साथ ले गया। इसके बाद वह नहीं लौटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+