Boss का नोटिस-'ऑफिस समय पर आया करो', Employee का जवाब-'आप खुद नहीं आते, मैं क्यों आऊं?'
जयपुर डिस्कॉम के मुख्य अभियंता ने औचक निरीक्षण के बाद एक कर्मचारी को ऑफिस देरी से आने पर कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया था।
सरकारी कार्यालयों में लेत-लतीफी और कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया था, जिसका कर्मचारी ने जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मामला जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय कोटा का है। मुख्य अभियंता जीएस बैरवा ने 14 जुलाई को ऑफिस का आकस्मिक निरीक्षण किया था।

बैरवा सुबह पौने दस बजे निरीक्षण करने आए थे। तब आईए कार्यालय में तैनात सीए द्वितीय अजीत सिंह सीट पर नहीं मिले। हाजिरी रजिस्टर में उनके साइन नहीं थे। कार्यालय से अनुपिस्थत मिलने पर मुख्य अभियंता ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
अजीत सिंह ने 17 जुलाई 2023 को मुख्य अभियंता को नोटिस का जवाब दिया। लिखा कि 'आप स्वयं भी समय पर नहीं आते हैं। इसलिए मैं भी समय पर नहीं आता हूं' कोटा से लेकर जयपुर तक यह लेटर वायरल हो रहा है। ऐसा जवाब देने से हर कोई इसे देखकर हंस रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया रहा है कि मुख्य अभियंता जीएस बैरवा ने कहा कि उनके अंडर में करीब 12 विभाग संचालित हैं। 14 जुलाई को औचक निरीक्षण किया था। इसमें करीब 50 कार्मिक अनुपिस्थत पाए गए। कार्मिक अजीत सिंह को भी कार्यालय समय पर नहीं आने पर नोटिस दिया था।
बैरवा ने कहा कि कार्मिक ने उससे भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नोटिस का ऐसा जवाब लिखकर दिया। यह जवाब मुझे मिल गया है। मैंने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications