Rajasthan: भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास ने दी राजेंद्र राठौड़ मामले में यह दी सफाई, जानिए क्या ?

Ground Report Rajasthan Politics: राजस्थान की भाजपा में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बिते दिनों जयपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला से शुरू हुआ पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ को लेकर राजपूत समाज के युवा लगातार विरोध जता रहे है। लेकिन अब भाजपा प्रदेश राधामोहन दास ने फिर बड़ा बयान देकर सुर्खियां पैदा कर दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास आज उदयपुर के दौरे पर थे। इस दौरान भाजपा के संगठन को जमबूती को लेकर बैठक ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राधामोहन दास ने कहा कि अगर मैं खुद की भी बात करूं तो मैं भी संगठन से बड़ा नहीं है।

Recommended Video

    भाजपा के राजस्थान प्रभारी राधामोहन दास ने दी राजेंद्र राठौड़ मामले में यह दी सफाई, जानिए क्या ?

    राधामोहन दास ने राजेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस देने के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने शायद वो गलत सुना, मेरे खुद के पास भी वो वीडियो है।

    bjps-rajasthan-in-charge-radha-mohan-das-gave-clarification-regarding-rajendra-rathore

    दास ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से आज "संगठन शास्त्र" सिखाते हुए कहा कि जब हम लोग संगठन को लेकर बैठक करते है तो उम्मीद करते है कि सभी लोग इसमें सहभागी बनेंगे।

    कार्यकर्ताओं से नेता बनते है, मैं यहां खड़ा हूं तो इसलिए कि 20 साल विधायक रहा हूं, मैं भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तरीय जमीनी सर और मंडल स्तर का कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे यह मालूम है कि "मेरी हैसियत पार्टी से बढ़ी कुछ नहीं है", पार्टी है तो मैं हूं ।

    मैने सिर्फ एक प्रयास किया है कि पार्टी की संरचना में हम चाहे मुख्यमंत्री हो और हमने देखा है इस बात को मुख्यमंत्री जी मेरे आने से पहले उस कार्यक्रम स्थल पर आए, मेरे आने के बाद कार्यक्रम स्थल से गए।

    यह जो संगठन शास्त्र है,जिसने हर व्यक्ति को, हम बाहर चाहे कोई भी हो लेकिन संगठन के भीतर हम कार्यकर्ता है। हम सबकों मिलकर संगठन में कार्य करना है। हमारा काम है कि सदस्यता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कौन आया है कौन नहीं आया है।

    राजेंद्र राठौड़ से संवाद और चर्चा के सवाल पर राधामोहन दास ने कहा कि यह अध्यक्ष जी का काम है। मैं अभी तो तीन दिन के लिए आया था। फिर मैं दिल्ली की मिटिंग में चला गया, फिर दो दिन के लिए आया हूं। मैने अध्यक्ष जी से आग्रह किया है वो संवाद कर रहे होंगे।

    मैं अभी तो राजस्थान की उपचुनाव वाली 6 विधानसभा सीटों पर जा रहा हूं, कोशिश कर रहा हूं कि कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझ सकूं और सुझाव लेकर उस पर काम कर सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+