Rajasthan: राहुल गांधी को राष्ट्र चरित्र सिखने की जरूरत है, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने और क्या बोला ?

Rajasthan Madan Rathore Bjp News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के बयान की घोर निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी को राष्ट्रीय चरित्र, राष्ट्र भक्ति और राष्ट्र सम्मान सीखने की जरूरत है। सदन में विपक्ष के नेता विदेश में जाकर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का षडयंत्र रच रहे है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे घोर निंदनीय और गलत है। भारत का नागरिक विदेश में जाकर ऐसा कृत्य नहीं कर सकता, देश का एक राष्ट्रभक्त नागरिक ऐसा कार्य नहीं करता लेकिन राहुल गांधी की भाषा खालिस्थान समर्थकों की भाषा जैसी लग रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी दादी से सीख लेनी चाहिए, जो भारत की प्रतिष्ठा के प्रति सख्त रुख रखती थीं। उन्हें विदेश में भारत के खिलाफ एक शब्द तक बोलने से इनकार करने वाली उनकी दादी का अनुसरण करना चाहिए।

bjp-state-president-madan-rathore-gave-advice-to-rahul-gandhi-and-ashok-gehlot

राठौड़ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भाषा खालिस्तान समर्थकों से मिलती है, जो देश को कमजोर करने औरसीमाओं पर विवाद पैदा करने का षड्यंत्र है। उन्होंने डोकलाम संघर्ष के दौरान राहुल गांधी के चीन में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की ओर भी इशारा किया।

राठौड़ ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत को अपने घर को संभालना चाहिए, भाजपा में सबकुछ सामान्य है। यहां कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी एक साथ मिलकर भाजपा की विचारधारा पर कार्य कर रहे है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान अशोक गहलोत के आरोपों पर मदन राठौड़ का पलटवार, कहा-'जीएसटी मीटिंग में दिया कुमारी क्यों नहीं गई में इसका पता करूंगा', 'क्या सेक्रेटरी को बुलाया गया था या किसी और को', 'जहां सेक्रेटरी को जाना होता है वहां सेक्रेटरी जाता है मंत्री को जाना होता है वहां मंत्री जाता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने भाजपा में सब कुछ सामान्य होने का दावा किया है वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नसीहत देते हुए कहा कि 'गहलोत अपना घर संभाले बीजेपी में सब कुछ ठीक है।

नवगठित जिलों को समाप्त करने के वायरल ऑडियो पर बोले राठौड़, कहा- 'किसी भी चीज को वापस लिया जाता है तो दर्द तो होता है', 'मैं इस पर नहीं बोल सकता क्योंकि मेरा यह विषय नहीं है', 'जिला बनाना या नहीं बनाना यह सरकार का काम।

दिल्ली दौरे को लेकर बोले मदन राठौड़, कहा-'अभी फिलहाल सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा', 'लेकिन जब मीटिंग होती है तो सभी मुद्दों पर भी हो जाती है चर्चा', 'संगठन में कोई खास बड़ा फेरबदल नहीं होगा', 'थोड़ा बहुत जोड़ तोड़ होगा घटाने का काम नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+