Rajasthan: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की सबसे बड़ी अग्नी परीक्षा, सदस्यता अभियान या फिर उपचुनाव ?

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा एक सदस्यता अभियान में नेताओं, पदाधिकारियों की सुस्ती से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर उपचुनावों में गुटबाजी से पार पाने की प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जद्दोजहद में लगे है।

मदन राठौड़ ने राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनते ही विधानसभा उपचुनाव और अब सदस्यता अभियान दोनों ही बड़ी चुनौती बने हुए है। पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने सदस्यता अभियान में सुस्ती पर नाराजगी जताई और बिते दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी।

अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यता अभियान में गति लाने के लिए सभी जिलाध्यक्षों के साथ पदाधिकारियों भी निर्देश दिए है साथ ही उपचुनावों की चुनौती से भी निपटने का कवायद शुरू कर दी है।

bjp-state-president-madan-rathods-biggest-litmus-test-membership-drive-or-by-election

आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने खींवसर, झुंझुनूं और दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनावों को लेकर मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से चर्चा कर मंथन किया। आगामी विधानसभा उपचुनावों में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान विधानसभा में जीत के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है।

हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर हर व्यक्ति से संपर्क करना है और देश के मौजूदा हालात के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यों को विस्तार से बताना है। भाजपा की रीति और नीति बताते हुए आमजन को भाजपा परिवार में शामिल करना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर आमजन से संपर्क करें। ग्रामीणों की सरकार में भागीदारी बढ़ने से गांव का विकास होगा। ऐसे में गांव के विकास के लिए हम सभी को अपनी सहभागिता बढ़ानी होगी।

इसके लिए भाजपा के सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने की जरूरत है। भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मंडल और बूथ के कार्यकर्ता टोली बनाकर आमजन से संपर्क करें और भाजपा के परिवार में आमजन को शामिल करें।

राष्ट्रवादी पार्टी भाजपा वर्तमान समय की आवश्यकता है, यह बात आमजन को बतानी होगी। आतंकवाद को समाप्त करने का काम हो या देश की एकता-अखण्डता और संप्रभूता को बनाए रखना हो या फिर गांव, गरीब और वंचितों का कल्याण करना हो। भाजपा में ये सब प्राथमिकता रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार जनहितैषी कार्य कर रहे है। ऐसे में हमें प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्य और वर्तमान सरकार के 10 माह के कार्यों को जनता के सामने रखना होगा।

प्रदेश की जनता के पास सरकार का रिपोर्ट कार्ड होगा तो वे आगे बढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर से आज सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+