Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनाव के मिशन 2024 को को लेकर किया बड़ा दावा

Loksabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 400 का लक्ष्य पार करने का दावा किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी आज अपने गृह नगर चित्तौड़गढ़ के प्रवास पर रहे है। जहां भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

bjp-state-president-cp-joshi-made-a-big-claim-regarding-mission-2024-for-lok-sabha-elections

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राज्यसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास राजस्थान में योग्य लोग नहीं है।

यह सारा विपक्ष मिलकर प्रधानमंत्री मोदी को रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों में हम 400 पार लक्ष्य हासिल करेंगे।

आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से जुट गई है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचने में जुटी हुई है।

चित्तौड़गढ़ में भी आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पहुंचे।

जहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले समय में जिस तरह से पिछले दो कार्यकाल में जनता देश के प्रधानमंत्री पर विश्वास जताया है वह विश्वास बना रहेगा और अबकी बार भारतीय जनता पार्टी 400 का लक्ष्य पार करेगी।

राजस्थान से राज्यसभा का प्रत्याशी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि ने यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है।

लेकिन पिछली बार जब कांग्रेस पूर्ण बहुमत में थी तब भी उन्होंने बाहर से प्रत्याशी भेजे जो बताता है कि राजस्थान में कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवार नहीं है। इसलिए बाहर से लोगों को भेजा जा रहा है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि राजस्थान टारगेट 25 को लेकर 8 क्लस्टर में बांटा गया है और तीन लोकसभा सीटों को लेकर आगामी 20 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम करेंगे।

वही खुद के चुनाव लड़ने को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि चुनाव कोई व्यक्ति नहीं लड़ता है बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं और कार्यकर्ता ही चुनाव लड़वाते हैं।

संगठन और चुनाव को एक साथ संपादित किया जाएगा। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर आश्वस्त भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और आम लोगों ने मुलाकात की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+