Rajya Sabha Elections: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोनिया गांधी के नोमिनेशन पर बोला तीखा हमला

Rajasthan News: सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस के नेता जहां सोनिया गांधी के इस रुख का स्वागत करते नहीं थक रहे हैं, वहीं भाजपा के नेता कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

bjp-state-president-cp-joshi-launches-sharp-attack-on-sonia-gandhis-nomination-regarding-rajya-sabh

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवारी पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला जारी है।

कांग्रेस के नेता जहां सोनिया गांधी के राज्यसभा के नामांकन दाखिल करने का स्वागत करते नहीं थक रहे हैं, वहीं भाजपा के नेता कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं।

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सोनिया गांधी को 'बाहरी' बताते हुए कांग्रेस पर तीखा वार किया है। जोशी ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी का अब तक का इतिहास रहा है कि राजस्थान में अब तक राज्यसभा चुनाव लड़ने बाहरी ही आते रहे हैं।"

"इससे साफ़ है कि कांग्रेस को राजस्थान के स्थानीय नेताओं में कोई योग्यता नज़र नहीं आती है।" जोशी ने कहा कि वैसे तो ये कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है, लेकिन बेहतर होता कि राज्यसभा चुनाव में स्थानीय नेताओं को वरीयता दी जाती।"

इधर, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्य सभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं।

जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा, 'सोनिया गांधी एक महान नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद तक छोड़ दिया। वे किसी भी राज्य से राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने राजस्थान को ही चुना है। अब इस खबर की चर्चा देश-दुनिया तक होगी।'

पूर्व सीएम ने कहा, "कोई इतना अनुभवी व्यक्ति यहां से अपना नामांकन दाखिल करने आ रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सब कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क हो जाएगी।मनमोहन का कार्यकाल हो रहा है समाप्त"

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस राजस्थान से एक सीट पर चुनाव जीत सकती है।

सोनिया गांधी अब तक उत्तरप्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ती हुई आ रही है।

77 साल की सोनिया गांधी 1999 में अमेठी व बेल्लारी से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली सांसद बनी थी। हालांकि बेल्लारी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। वहीं 2004 में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़े, जिसके चलते गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव लड़ी। तब से अब तक रायबरेली से वे सांसद निर्वाचित होती आ रही है। उनकी जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

उम्र अधिक होने से प्रचार में नहीं हो सकती सक्रिय
सोनिया गांधी की उम्र अधिक होने के साथ उनके खराब सेहत के चलते वे चुनाव प्रचार व बैठकों से दूर रहती है। यही वजह है कि अब उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है। उनकी जगह रायबरेली से प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+