Karanpur Election Result: करणपुर उपचुनाव में हारे BJP मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, कांग्रेस के कुन्‍नर जीते

RUPINDER SINGH KOONER MLA Karanpur: राजस्‍थान के श्रीगंगानगर जिले की श्री करणपुर सीट से भाजपा के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी हार गए हैं। कांग्रेस उम्‍मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्‍नर ने 11283 वोटों से जीत दर्ज की है।

भाजपा को करणपुर सीट उपचुनाव 2024 में तगड़ा झटका लगा है। भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को भजन लाल शर्मा सरकार में राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) पद की शपथ दिलाई थी।

Karanpur by-election

5 जनवरी को करणपुर उपचुनाव में मतदान हुआ और उसी दिन भाजपा ने भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा करते हुए अपने प्रत्‍याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को कृषि एवं विपणन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, अल्‍पसंख्‍यक मामलात व वक्‍फ बोर्ड की कमान भी सौंपी।

भाजपा ने करणपुर सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए परिणाम से पहले ही अपने उम्‍मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर सियासी दांव चला, मगर 8 जनवरी को मतों की गिनती हुई तो भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।

करणपुर उपचुनाव 2024 में सियासी दांव पर सहानुभूति की लहर भारी पड़ गई। क्‍योंकि भाजपा ने जहां सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर चाल चली। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्‍नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्‍नर को ही टिकट दे दिया था।

8 जनवरी को मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्‍मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने बढ़त बनाई और बाद में धीरे-धीरे सारी बढ़त गवां दी और कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्‍नर ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की।

चुनाव आयोग की साइट के अनुसार करणपुर सीट के उपचुनाव में 18 राउंड में से 13 राउंड की काउंटिंग तक रुपिंदर सिंह कुन्‍नर ने 69188 और सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने 61216 मत हासिल किए।

13 राउंड तक कुन्‍नर ने 7972 मतों की बढ़त बना राी थी। मीडिया की खबरों की मानें तो सभी 18 राउंड की मतगणना तक कुन्‍नर की जीत का अंतर 11283 तक पहुंच गया।

उल्‍लेखनीय है कि करणपुर में भी राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में ही 25 नवंबर को मतदान होना था, मगर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो जाने के कारण यहां पर उस वक्‍त चुनाव टाल दिए थे। 5 जनवरी को करणपुर में उपचुनाव हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+