राजस्थान के चूरू में भाजपा नेता भीम सारण की गोली मारकर हत्या, जानिए मर्डर की वजह

चूरू। राजस्थान में गुरुवार सुबह भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को चूरू जिले के सरदारशहर थाना इलाके के गांव बुकनसर छोटा में अंजाम दिया गया है। मृतक भीम सारण भाजपा नेता व सरपंच प्रतिनिधि था।

BJP leader Bhim saran murder in bukansar chhota churu Rajasthan

वे गुरुवार सुबह घर के बाहर टलह र​हे थे। तब उनको गोली मार दी गई। भीम सारण ने मौके पर दम तोड़ दिया। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है, मगर दोपहर दो बजे आरोपियों का सुराग नहीं लगा।

हत्याकांड में यह बात सामने आई है कि भीम सारण का कुछ लोगों से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी कारण से भीम पर पहले भी दो बार हमला हो चुका है। भीम को दो बार जान से मारने की कोशिश की जा चुकी थी। लेकिन दोनो ही बार मामूली चोटों के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं लगी।

गुरुवार सवेरे भीम घर के आसपास टहल रहे थे इसी दौरान एक वाहन में कुछ लोग आए और भीम को आवाज देकर ललकारा, जैसे ही उन्होनें देखा तो गोली मार दी। गोली लगने के बाद भीम को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+