Lok Sabha Election: जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह के नामांकन का यह है मुहुर्त...जानिए

Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी संग्राम छिड़ चुका है। पहले चरण के नामांकनों के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव के प्रत्याशी अपने नामांकन दाखिल करवाने के लिए पंडितों से मुहुर्त निकलवा रहे है।

राजस्थान में सियासत को एपिक सेंटर सूर्य नगरी जोधपुर में भी भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने नामांकन का मुहुर्त पंडितों से निकलवा लिया है।

bjp-candidate-gajendra-singh-from-jodhpur-lok-sabha-seat-has-got-the-time-for-nomination

भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत 30 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे और नामांकन रैली के लिए समर्थकों के साथ आमजन को न्यौता भी दे दिया है।

जोधपुर लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत 30 मार्च को नामांकन भरेंगे । पर्चा दाखिल करने के बाद जोधपुर के पोलो ग्राउंड में विशाल जनसभा का आयोजन रखा गया है।

शेखावत की ओर से वीडियो बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को पोलो ग्राउंड में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है और जनसंपर्क को लेकर नामांकन के दिन शक्ति प्रदर्शन को लेकर भी कहा गया है।

भाजपा प्रत्याशी शेखावत ने कहा कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर जोधपुर की जनता के लिए एक बार फिर मुझे सेवा का मौका दिया है।

जोधपुर के लोकसभा क्षेत्र के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, लोकसभा के मतदाताओं के आशीर्वाद स्वरुप मुझे 2014 से निरंतर 10 वर्ष तक आपकी सेवा का अवसर मिला।

हम सबकों मिलकर देश का सम्मान बढ़ाना है, देश को आगे बढ़ाने के लिए आपके सपनों का भारत को बढ़ाने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करना है।

एक बार फिर नरेंद्र मोदी के विकसित भारत को आगे बढ़ाने के लिए आगे बढ़े, हम सब संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी के कमल को खिलाने के लिए जुटेगे।

30 मार्च को 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार नामांकन दाखिल करने वाला हूं मैं सभी कार्यकर्ता हूं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन करता हूं।

यह इस चुनाव के यात्रा का महत्वपूर्ण दिन होगा सभी कार्यकर्ताओं के साथ सभी साथियों के साथ सभी सद्भाभावी लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सभी समर्थकों के साथ जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र में पोलो ग्राउंड 11:00 बजे पधारे हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के साथ में इकट्ठे होकर कमल को विजय बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री जुटेंगे हम सभी लोग संकल्पित होंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+