ट्रक और ट्रेलर में भिडंत से लगी भीषण आग, दो बाईक सवार जिंदा जले
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ जिसमें दो लोग जिंदा जल गए। दरअसल नसीराबाद पुलिया के पास खड़े ट्रक में सीमेंट से भरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक व ट्रेलर में भीषण आग लग गई। हादसे में बाईक सवार दो व्यक्ति भी चपेट में आ गए जो जिंदा जल गए। वहीं ट्रेलर के चालक खलासी की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक नसीराबाद पुलिया के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था। पीछे से आए ट्रेलर ने एक बाईक को चपेट में लेते हुए ट्रक को टक्कर मारी। तेज भिडंत से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर मौके से रवाना हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति आग में जिंदा जल गए।
बाईक व ट्रक-ट्रेलर बुरी तरह जलकर खाक हो गए। वहीं मृतकों की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। भीषण आग के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस यातायात को डायर्वट करके यातायात खुलवाने का भी प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- देश का युवा तो चीन से लड़ना चाहता है मगर मोदी ने बांध दी हथकड़ियां- राहुल गांधी












Click it and Unblock the Notifications