भीलवाड़ा : नाकाबंदी तोड़ने वाले तस्करों ने तीन घंटे में दो कांस्टेबलों की हत्या की

Bhilwar, Apr 12 : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में तस्कर बेखौफ और पुलिस बेबस है। तस्करों ने न केवल पुलिस नाकाबंदी तोड़ डाली बल्कि दो कांस्टेबल की हत्या करके भाग गए। जानकारी के अनुसार कोटड़ी कस्बे में शनिवार रात को नाकाबंदी कर रहे पुलिस जाब्ते में शामिल कांस्टेबलों को गोली मारकर भागे बदमाश डोडा चूरा के तस्कर थे।

Bhilwara Smugglers who broke the blockade killed two constables in three hours

उन्होंने भीलवाड़ा जिले के रायला पुलिस थाना इलाके में पीछा कर रहे पुलिस जीप पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की।
यहां भी सिर में गोली लगने से एक और कांस्टेबल की जान चली गई। रातभर भागने के बाद ये बदमाश अपनी दो स्कार्पियो और दो पिकअप छोड़कर जंगलों में गायब हो गए।

पुलिस को तस्करों की गाड़ियों से करीब 10 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा मिला है। भीलवाड़ा सहित राजसमंद एसपी, पाली, अजमेर, जोधपुर जिलों की पुलिस के छह एएसपी एसपी, 20 डीएएपी और 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी बदमाश की तलाश में दिनभर 100 किलोमीटर से ज्यादा इलाके और जंगलों की खाक छान रहे थे।

वहीं, शहीद कांस्टेबल पवन नुवाद को अजमेर में और शहीद सिपाही उंकार रायका को भीलवाड़ा में पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+