PM के सामने खड़ा फर्जी लाभार्थी बोला-'पत्नी बहुत खुश', असली शख्स की पीड़ा-'मेरे तो पत्नी ही नहीं है'
भीलवाड़ा, 1 जून। सरकारी योजनाओं के कई लाभार्थियों की जमीन हकीकत कुछ और ही होती है। ऐसा चौंका देने वाला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आया है। खबर है कि यहां पर अफसरों ने पीएम नरेंद्र मोदी के सामने फर्जी लाभार्थी लाकर खड़ा कर दिया, जिसने न केवल केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया बल्कि अपनी पत्नी के खुश रहने का भी जिक्र किया।

पूरे मामले की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली
पूरे मामले की जमीनी हकीकत यह होने का दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स को असली लाभार्थी को पीएम मोदी के सामने खड़ा करना था कि उसकी तो पीड़ा यह है कि उसके पत्नी ही नहीं है। यह पूरा खुलासा दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जुड़े थे
दरअसल, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से बात करने के लिए मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए जुड़े थे। दावा किया जा रहा है कि अफसरों ने असली लाभार्थी देबीपुरा (बेमाली) के गोपालदास वैष्णव को नहीं बुलाकर उसकी जगह फर्जी लाभार्थी खड़ा कर दिया। उसी से सरकारी योजनाओं का गुणगान करवाया।

पत्र में लाभार्थी बता रखा है
लाभार्थी गोपालदास वैष्णव के बारे में पड़ताल की गई तो अखबार की टीम के सामने कड़वी हकीकत आई। भीलवाड़ा आशीष मोदी की ओर से एक दिन पहले जारी पत्र में गोपाल दास को केंद्र की योजना किसान निधि, स्वस्च्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि का लाभार्थी बता रखा है।

गैस कनेक्शन मिलने से उसकी पत्नी बहुत खुश
वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम मोदी के सामने फर्जी लाभार्थी गोपालदास ने बताया उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से उसकी पत्नी बहुत खुश है। घर पर नल कनेक्शन हो गया है। 2250 रुपए की रसीद कटी है। पहले पानी की बहुत समस्या थी। अब एक दो में पानी मिल जाता है। पहले कुएं से पानी लाना पड़ता था। अब कोई दिक्कत नहीं है। शौचालय वाली स्कीम में 12 हजार रुपए मिलते हैं।

गोपालदास कार्यक्रम में ही आए ही नहीं
अब इधर, दावा किया जा रहा है कि असली गोपालदास कार्यक्रम में ही आए ही नहीं। वो घर पर ही था। उसने मीडिया से बातचीत में बताया कि मेरी पत्नी नहीं है। इसलिए उज्जवला योजना में गैस कनेक्शन नहीं मिला। आवास योजना में एक किश्त बाकी चल रही है। स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय बनाने पर मिलने वाले 12 हजार रुपए भी नहीं मिले हैं। ना नहीं नल कनेक्शन।












Click it and Unblock the Notifications