लोकसभा चुनाव परिणाम: भीलवाड़ा में BJP ने तोड़ा था जीत का रिकॉर्ड, इस बार कांग्रेस के CP जोशी बिगाड़ देंगे खेल

Bhilwara Lok Sabha Election Result 2024: आम चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे। इस दिन साफ हो जाएगा कि राजस्‍थान में भीलवाड़ा सीट पर भाजपा अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड कायम रख पाएगी या नहीं। पिछले लोकसभा चुनाव में भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुभाष बहेड़िया को पीएम मोदी से बड़ी जीत मिली थी।

भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव 2024 (Bhilwara Lok Sabha Election 2024)

लोकसभा चुनाव 2024 में भीलवाड़ा सीट पर भाजपा का न केवल रिकॉर्डतोड़ जीत वाला चेहरा बदल गया बल्कि यहां के सियायी समीकरण भी अबकी बार पहले जैसे नहीं रहे। पिछली बार के भाजपा-कांग्रेस के दोनों उम्‍मीदवार बदल गए। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को भीलवाड़ा मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

Bhilwara Lok Sabha election 2024

भाजा टिकट वितरण में हुई थी देरी

भीलवाड़ा आम चुनाव 2024 में भाजपा ने सबसे जीत दिलवाने वाले सुभाष बहेड़िया का टिकट काटकर दामोदर अग्रवाल को मैदान में उतारा। सबसे आखिर में भीलवाड़ा भाजपा उम्‍मीदवार की टिकट फाइनल हुई थी।

कांग्रेस ने प्रत्‍याशी ही बदल दिया

भीलवाड़ा सीट पर कांग्रेस को तो अपना उम्‍मीदवार बदलना पड़ा है। कांग्रेस ने पहले दामोदर गुर्जर को मैदान में उतारा था। बाद में उनके स्‍थान पर कांग्रेस के दिग्‍गज नेता व पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सीपी जोशी को प्रत्‍याशी घोषित किया। दामोदर गुर्जर को राजसमंद से टिकट दिया गया।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट इतिहास

  • भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में आसींद, मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, हिंडौली जैसे विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
  • भीलवाड़ा में 1952 से लेकर 2019 तक छह बार कांग्रेस, पांच बार भाजपा, एक बार जनता दल, राम राज्‍य परिषद के उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

भीलवाड़ा लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

बीजेपी के सुभाष चंद्र बहेरिया को 9,36,065 वोट मिले
कांग्रेस के राम पाल शर्मा को 3,25,145 वोट मिले
बसपा के शिवलाल गुर्जर को 15,599 वोट मिले

(बहेरिया 6 लाख 10 हजार 920 वोटों से जीते थे )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+