राजस्थान : किसानों ने प्रशासन को सौंपे गेहूं, बोले-'लॉकडाउन में जरूरतमंदों का पेट भरो'

भीलवाड़ा। पूरी दुनिया इस समय कोरोना संकट से जूझ रही है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ हो या पुलिस। या फिर आमजन। हर कोई कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहा है। भीलवाड़ा के माधोपुर में किसानों ने अनोखे तरीके से कोरोना संकट में मदद की है। किसानों ने अपने खेत में पैदा हुए पूरे 20 क्विंटल गेहूं प्रशासन को सौंप दिए।

Bhilwara Farmers handed over wheat to the administration, said - Feed the needy in lockdown

इन किसानों ने दिया अनाज

किसानों ने सारे गेहूं दान करते हुए उसे जरूरतमंदों के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया। किसानों के इस कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है। माधोपुर के रहने वाले मुकेश, भेरू लाल जाट, देवीलाल और नारायण जाट ने पहल करते हुए गांव के प्रत्येक घर से सामर्थ्य अनुसार गेंहू जमा किए।

कोविड-19 रिलीफ फंड में दान

किसानों ने इस 20 क्विंटल गेहूं को कोविड-19 रिलीफ फंड में दान करते हुए उसे जरूतमंदों को बांटने का आग्रह किया। किसानों का कहना है कि उन्हें कोविड-19 फंड में खेत के सारे गेहूं दान करके काफी खुशी महसूस हो रही है।

प्रदेश में 26 सौ केस

बता दें कि राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश में 1 मई 2020 तक कोरोना वायरस से 2642 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58 नए केस सामने आए हैं। भीलवाड़ा में कोरोना के 37 केस रिपोर्ट हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+