राजस्थान : दबंगों ने दलित दूल्‍हे को घोड़ी से उतारा, दुबारा बैठाने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षैत्र के शिवपुर गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्‍वर्ण समाज के लोगों ने दलित दूल्‍हे को घोड़ी से नहीं उतरने पर पेट्रोल से जलाकर मारने की भी धमकी दी। इसकी सूचना पर आसीन्‍द पुलिस उपाधीक्षक रोहित मीणा और करेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

bhilwara News

बता दें कि पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूल्हे के रिश्‍तेदार जगदीश चन्‍द्र सालवी ने बताया कि भीम निवासी प्रकाश सालवी की बारात थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के मोहन लाल सालवी के यहां लाए थे। इस दौरान यहां दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बिंदोरी निकाली जा रही थी। तभी गांव के कुछ लोग आए और दूल्‍हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से बात की तो वे नहीं माने और घोड़ी पर बैठने पर पेट्रोल डालकर दूल्‍हे को जिंदा जलाने की चेतावनी भी दे डाली।

Bhilwara Dalit groom was forced by upper caste people to get down from horse in Shivpur village

भीलवाड़ा के करेड़ा पुलिस थाना के इंचार्ज जगदीश प्रसाद सालवी कहते हैं कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी को सुरक्षा में करवाया है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+